एक्सप्लोरर

Aligarh News: ग्रेटर अलीगढ़ की जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस के साथ गांव वालों ने की अभद्रता, JE बोले कार्रवाई की जाएगी

Greater Aligarh News: ग्रेटर अलीगढ़ की प्रस्तावित भूमि जिरौली डोर में है. गांव के शंकर पाल प्रस्तावित भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे. कब्जे को हटाने गई पुलिस टीम के साथ गांव वालों ने अभद्रता की.

Greater Aligarh Scheme: अलीगढ़ को ग्रेटर अलीगढ़ बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, लेकिन इसको बनने से पहले बड़ा विवाद सामने आरहा है. जिसको लेकर जमीन पर अपना आशियाना बनाये हुए लोगों का कहना है कि ये जमीन उनकी है और प्रशासन जबरन उनसे जमीन कब्जाना चाहता है. जिसको लेकर ग्रामीणों की तरफ से पुलिस और प्रशासन पर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पूरे मामले पर ग्रामीणों की तरफ से अभद्रता करने वाली टीम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में ग्रेटर अलीगढ़ की प्रस्तावित भूमि है, जहां पर अवैध निर्माण की सूचना पर जमीन को सीज करने गए एडीए, जेई के साथ पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जमकर अभद्रता करने का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंची फोर्स ने किसी तरह जेई को जनता से बाहर नेकाली. ये बात जेई  ने कही. जेई का कहना है कि विभाग से अनुमति लेकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी.

जेई को फोर्स ने बाहर निकाला 

अलीगढ़ प्राधिकरण के जेई गंगेश कुमार सिंह ने बताया गांव जरौली डोर में ग्रेटर अलीगढ़ की भूमि प्रस्तावित है. गांव के शंकर पाल प्रस्तावित भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे. इसको लेकर उन्हें निर्माण रोकने के लिए पूर्व में नोटिस दिया गया था. आज यानी सोमवार (18 मार्च) को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ में अवैध निर्माण को सीज करने गया था.

इस दौरान गृह स्वामी और उसके तरफ से बाहर से बुलाए गए अराजक तत्वों ने मेरे साथ मारपीट और बदसलूकी करते हुए जमकर अभद्रता की. बाद में पुलिस फोर्स के पहुंचने पर किसी प्रकार से सुरक्षित निकाल सके. आरोपी ने करीब 70% अवैध निर्माण पूर्ण कर लिया है. विभाग से अनुमति लेने के उपरांत आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

क्या विवादों में पड़ जायेगा ग्रेटर अलीगढ़? 

अलीगढ़ का एक ओर विस्तार हो रहा है और उसे  स्मार्ट बनाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ के विस्तार होने से पहले ही विवादों में पड़ने से प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती सामने आ रही है. एक ओर प्रशासन को ग्रेटर अलीगढ़ बनाना है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन के सामने ग्रामीणों की बड़ी चुनौती है, जिसके चलते नए अलीगढ़ के शुरुआती दौर में विवाद सामने आ रहे हैं. जिससे ग्रेटर अलीगढ़ विवादों में दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बीएसपी चीफ मायावती को लगेगा बड़ा झटका! सांसद थाम सकती हैं BJP का दामन, पीएम से हो चुकी है मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget