एक्सप्लोरर

UP Crime News: यूपी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, भारत-नेपाल बार्डर पर 90 करोड़ की चरस समेत 8 गिरफ्तार

Maharajganj Crime News: पुलिस, एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई में नेपाल बार्डर से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है. पुलिस ने 3 खेप में कुल 90 करोड़ से अधिक की मादक पदार्थ पकड़ी है.

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में स्थित सोनौली बार्डर पर ड्रग्स तस्‍करी के गोरखधंधे पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का चाबुक चला है. महराजगंज पुलिस, एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों को पूरे दिन चले ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस, एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों ने कुल 119 किलोग्राम चरस की बड़ी खेप को पकड़ी है. इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को अरेस्‍ट किया है. इन आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें एक आरोपी नेपाल और चार बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 90 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

महराजगंज जिले के सोनौली थानाक्षेत्र के सोनौली बार्डर पर एसपी सोमेन्‍द्र मीणा के निर्देशन में तस्‍करी की रोकथाम के लिए चल रहे अभियान के तहत गुरुवार (22 फरवरी) को सोनौली थानाध्‍यक्ष अभिषेक सिंह और चौकी इंचार्ज अनघ कुमार के साथ एसएसबी इंटेलिजेंस और जांच एजेंसियों को ये कामयाबी मिली. गुरुवार की सुबह 5 बजे के करीब पुलिस और एसएसबी के जवानों ने एक नेपाली नागरिक को अरेस्‍ट किया है. इसके पास से 9.900 किलोग्राम चरस बरामद की गई है. इसकी पहचान नेपाल के दांग जिला के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले घोराई प्रहरी राम बहादुर खत्री के पुत्र बसंत खत्री के रुप में हुई है.

71 किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार
वहीं चरस की दूसरी खेप भी पांच घंटे के भीतर ही पकड़ी गई है. ये खेप भी नेपाल के सौनौली बार्डर से ही कार सवार चार लोगों को ज्‍वाइंट आपरेशन में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने चेकिंग के दौरान अरेस्‍ट किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. ये सभी बिहार के रहने वाले हैं. इनके पास से 71 किलोग्राम के करीब चरस बरामद हुई है. इनकी पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के इनरवा थानाक्षेत्र के ग्राम इनरवा बाजार के रहने वाले नबी हसन मियां, बिहार के बेतिया जिला के रामनगर थानाक्षेत्र के मठिया गांव के रहने वाले गुड्डू यादव, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मुजौली बाजार की रानी देवी और बिहार के बेतिया जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की रहने वाली सीमा देवी उर्फ मुन्नी के रूप में हुई है. 

दूसरी खेप में 20 करोड़ की चरस बरामद
चरस की पहली खेप के 10 घंटे के भीतर ही महराजगंज पुलिस के साथ एसएसबी और जांच एजेंसियों को उस वक्‍त फकड़ने में सफलता मिली. इसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. नारकोटिक्‍स विभाग के पंकज दुबे ने बताया कि 71 किलोग्राम के आसपास चरस (मादक पदार्थ) बरामद किया गया है. उन्‍होंने बताया कि इस कार से पकड़े गए लोग बिहार के रहने वाले हैं. उन्‍होंने बताया कि बीच और पीछे की सीट में नीचे जगह बनाकर चरस को छुपाकर नेपाल से भारतीय सीमा के भीतर लाया गया.

महिला तस्करों से बरामद हुआ 38 किलो चरस
चरस की तीसरी बड़ी खेप 38 किलोग्राम की है. इसे नेपाल की रहने वाली तीन महिला तस्‍कर अपने शरीर में छुपाकर ला रही थीं. इन्‍हें भी पुलिस और एसएसबी की टीम के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने सटीक मुखबिरी के बाद गिरफ्तार किया है. इनसे सघन पूछताछ की जा रही है. नेपाल की रोलपा जिले के थाना लिवांग सुनहरी की रहने वाली धनलाल की पत्‍नी शारदा, नेपाल के रकुम जिले के रकुमकोट थाना क्षेत्र के अरजल ग्राम की रहने वाले प्रशंसा और सल्‍यम जिले के थाना थारमारे की सरू के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़ें:

UP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इस दिन शामिल होंगे अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live
Repo Rate में कटौती + 1 लाख करोड़ OMO खरीद | RBI Governor का बड़ा बयान | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस क्लब में लगी आग उसमें बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जांच के आदेश जारी
चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget