एक्सप्लोरर

UP Police Bharti परीक्षा अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द घोषित होंगे नतीजे, जानें- पूरी डिटेल्स

UP Police Bharti Results: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. जिसके साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी.

UP Police Constable Bharti Results: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जल्द ही इस परीक्षा का नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. ये परिणाम यूपी पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे. वहीं बोर्ड ने पहले से ही उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुट गया है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. जिसके साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी. जिसके बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल टेस्ट अगले महीने दिसंबर में कराया जा सकता है. 

बोर्ड ने शुरू की फिजिकल टेस्ट की तैयारी
पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजे आने से पहले बोर्ड की तरफ से फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी तेज कर दी गई है. इसके लिए अलग-अलग जिलों की पुलिस लाइन के मैदान को ठीक किया जा रहा है ताकि अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट सुचारू रूप से कराया जा सके. इसके साथ ही मैदान पर अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है. 

यूपी भर्ती बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है. ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके. जानकारी के मुताबिक इसके अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली जाएगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी अभ्यार्थी की जगह परीक्षा में हिस्सा न ले सके और कोई गड़बड़ी न हो. एआई की मदद से अभ्यार्थी की बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित की जाएगी. 

ऐसे चेक करे रिजल्ट
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित जानने के लिए अभ्यार्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा. उस लिंक पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपनी रोल नंबर, जन्म की तारीख और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इस रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते हैं. 

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम रोक के बाद मायावती बोलीं- अब आतंक की छाया समाप्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget