एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस भर्ती 2025: 10 फरवरी से होगी दौड़, जानें कब डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा  के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत आयोजित इस परीक्षा का फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी 2025 से शुरू होगा.

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा (up police constable physical efficiency test) के लिए अधिसूचना जारी  कर दी गई है.  यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत आयोजित इस परीक्षा का फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी 2025 से शुरू होगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 फरवरी 2025 को जारी किए जाएंगे. इसके लिए अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों के लिए चल रही भर्ती में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) 10 फरवरी से आरंभ होगी. दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) में सफल अभ्यर्थी पहले चरण के तहत तीन फरवरी से अपने प्रवेश पत्र भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर 10 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे. प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना होगा. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असुविधा होने पर वे हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकेंगे. 

27 फरवरी तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड राजीव कृष्ण के मुताबिक, शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 फरवरी तक होगी. जिसमें सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी. निर्धारित समय में दौड़ पूरी न करने वाले अध्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. दौड़ भर्ती बोर्ड द्वारा गठित समिति के द्वारा कराई जाएगी. समिति में एक उप जिलाधिकारी, एक चिकित्साधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शामिल होंगे.

समिति के सदस्य डीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी व पुलिस कमिश्नर एसएसपी/एसपी द्वारा नामित होंगे. दौड़ के सफल व असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने वैद्य मूरत पहचान पत्र (ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) व मूल आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा. भर्ती बोर्ड अलग-अलग 12 पीएसी वाहिनियों में दौड़ कराएगा. मार्च में अंतिम परिणाम घोषित करने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों का दावा- डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं दिया, अखिलेश बोले- ये अपराध है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget