एक्सप्लोरर

महाकुंभ भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों का दावा- डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं दिया, अखिलेश बोले- ये अपराध है

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में दो लोगों की मौत के साथ राज्य से मृतकों की संख्या चार हो गई है. राज्य के नौ श्रद्धालुओं भगदड़ के बाद लापता हैं.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में पश्चिम बंगाल के दो और लोगों की मौत के साथ राज्य से मृतकों की संख्या चार हो गई है. मालदा जिले के बैष्णबनगर क्षेत्र के अमिय साहा (28) और पश्चिम बर्धमान के जमुरिया के बिनोद रुइदास (35) भी उन 30 श्रद्धालुओं में शामिल थे, जिनकी महाकुंभ के संगम क्षेत्र में तड़के मची भगदड़ में मौत हो गई. उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी.

बृहस्पतिवार को दो महिलाओं- शहर के गोल्फ ग्रीन क्षेत्र की बसंती पोद्दार और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी की उर्मिला भुइयां के परिवार ने दावा किया था कि बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के समय भगदड़ के कारण उनकी मौत हो गई. साहा के पिता ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके बेटे, जो एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे, भगदड़ में घायल हो गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में इलाज के बिना ही कुछ समय तक उन्हें छोड़ दिया गया था. अमिय साहा के पिता ने दावा किया बाद में उनके बेटे की मृत्यु हो गई, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने शव को सौंपते समय ‘‘मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया’’, जिससे पोस्टमार्टम में देरी हुई.

अब इस मामले में पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की. एक अखबार की कतरन शेयर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा-हादसों की सच्चाई, आँकड़े छिपाना दरअसल साक्ष्य छिपाना है ये एक अपराध है.

राज्य के 9 श्रद्धालु अभी लापता
रुइदास के भाई ने बताया कि बुधवार को डुबकी लगाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते समय चोट लगने से उनके भाई की मौत हो गई. शुक्रवार सुबह विनोद रुइदास का शव वापस लाया गया. रुइदास के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘‘उचित’’ मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया. इस बीच, राज्य के नौ श्रद्धालुओं के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि भगदड़ के बाद वे अभी भी लापता हैं.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में भगदड़ पर भड़के विपक्षी सांसद, सपा से शिवसेना तक ने लगाए गंभीर आरोप, जानें- किसने क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget