एक्सप्लोरर

UP Police Bharti 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने बनाया बड़ा प्लान, 36 सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मेरठ पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. जहां सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी.

UP police bharti exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्लान बनाया है. इस प्लान में बिना पुलिस प्रशासन की मर्जी के परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. कड़ी निगरानी के बाद ही अभ्यर्थी की सेंटर पर एंट्री होगी. हर अभ्यर्थी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से होकर गुजरेगा. मेरठ पुलिस प्रशासन ने चक्रव्यूह रचा है उसे भेजना मुश्किल होगा. हर हलचल पर पुलिस प्रशासन और टीम की पैनी नजर होगी.

23 अगस्त से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है. इससे पहले ही मेरठ पुलिस प्रशासन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अफसरों के साथ मंथन किया. आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताडा ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरत दिशा निर्देश दिए. सभी को ट्रेनिंग देकर बता दिया गया है कि सेंटर के बाहर और सेंटर के भीतर किस तरीके से अलर्ट रहना है और कैसे परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना है. सीसीएसयू के नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह पुलिस फोर्स से भरा हुआ था और उन्हें बारीकियों से अवगत कराया गया.

36 सेंटर पर सुरक्षा का सख्त पहरा
मेरठ में 36 सेंटर पर सुरक्षा का सख्त पहरा रहेगा. हर सेंटर पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, इसी के साथ ही पुलिस का भी घेरा सेंटर पर रहेगा. सीसीटीवी कैमरों से भी पूरी निगरानी होगी. सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से पहले एक घंटा पहले पहुंचना होगा. हर अभ्यर्थी की बकायदा चेकिंग की जाएगी और उसके बाद ही सेंटर में एंट्री दी जाएगी. क्लासरूम में भी सीसीटीवी से निगरानी रहेगी और पूरा कंट्रोल रूम हर अभ्यर्थी पर पैनी नजर रखेगी.

17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ में जो 36 सेंटर बनाए गए हैं उनमें हर एक सेंटर पर करीब 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. मेरठ में बिहार और मध्य प्रदेश से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे. रेलवे और रोडवेज अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. सभी को पूरा प्लान दे दिया गया है कि पांच दिन तक शहर में परीक्षा होगी और इसके लिए अतिरिक्त तैयारी करनी होगी. कहीं कोई कमी न रह जाए और न ही किसी भी अभ्यर्थी को मेरठ आने और सेंटर तक पहुंचने में कोई दिक्कत हो.

कड़ी सुरक्षा में ट्रेजरी से एक्जाम सेंटर पहुंचेंगे पेपर
दो पालियों में होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पेपर कड़ी सुरक्षा में ट्रेजरी से एग्जाम सेंटर तक जाएंगे और इंटेलीजेंस की भी पैनी नजर रहेगी. डीएम दीपक मीणा का कहना है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हम पूरी तरीके से तैयार है और यदि किसी ने भी कोई गड़गबड़ी की तो फिर हम सख्ती से निपटेंगे. डीएम दीपक मीणा ने अपील भी की है कि महत्वपूर्ण परीक्षा है प्रशासन का सहयोग करें और अभ्यर्थी समय से पहले सेंटर पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: भारत बंद के बीच अखिलेश यादव बोले- 'सरकारें अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहीं प्रियंका गांधी का तो वोट चोरी नहीं हो गया', BJP का कांग्रेस पर निशाना
'कहीं प्रियंका गांधी का तो वोट चोरी नहीं हो गया', BJP का कांग्रेस पर निशाना
यूपी से दिल्ली-हरियाणा जाना होगा आसान, 13 टोल प्लाजा पर हटेंगे बैरियर
यूपी से दिल्ली-हरियाणा जाना होगा आसान, 13 टोल प्लाजा पर हटेंगे बैरियर
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने की गोसेवा, गायों को खिलाई गुड़-रोटी
गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने की गोसेवा, गायों को खिलाई गुड़-रोटी

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
Embed widget