एक्सप्लोरर

परिजनों ने कराया था हत्या और अपहरण का केस दर्ज, महिला प्रेमी के साथ तीन साल बाद लखनऊ में मिली

Gonda Missing Woman: गोंडा की एक महिला 3 साल पहले गायब हो गई थी, इसके बाद उसके ससुराल और मायके वालों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR कराई थी. अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

Gonda News Today: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से तीन साल पहले लापता हुई कविता देवी को पुलिस ने लखनऊ से जिंदा बरामद किया है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 24 वर्षीय कविता को लखनऊ के डालीबाग इलाके से खोज निकाला. 

इस मामले में कविता के ससुराल वालों पर हत्या और मायके वालों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज था. कविता देवी साल 2021 में अचानक लापता हो गई थी. कविता के लापता होने पर ससुराल और मायके दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे. 

पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद
कविता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था, जबकि उसके पति विनय कुमार ने कविता के भाई और अन्य लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कविता की तलाश शुरू की और लखनऊ से उसको बरामद कर लिया.


परिजनों ने कराया था हत्या और अपहरण का केस दर्ज, महिला प्रेमी के साथ तीन साल बाद लखनऊ में मिली

कविता देवी लखनऊ में अपने प्रेमी सत्यनारायण गुप्ता के साथ रह रही थी. सत्यनारायण गुप्ता गोंडा के दुर्जनपुर बाजार में दुकान चलाता था और कविता के घर भी उसका आना-जाना था. जिसके चलते उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. कविता पहले अयोध्या में एक साल तक सत्यनारायण के साथ रही और फिर दोनों लखनऊ चले गए थे.

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई  
कविता की शादी 17 नवंबर 2017 को गोंडा के ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से हुई थी. 5 मई 2021 को वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया. 

छह महीने बाद पति विनय कुमार ने ससुराल वालों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. हाईकोर्ट के आदेश पर एसपी विनीत जायसवाल की निगरानी में एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से कविता को जिंदा बरामद किया. 

दोनों परिवारों ने ली राहत की सांस  
कविता के मिलने के बाद उसके ससुराल और मायके पक्ष दोनों ने राहत की सांस ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में पुलिस के जरिये कविता से भी पूछताछ की जा रही है.

यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से भड़के AMU के छात्र, ज्ञापन देकर की फांसी की मांग

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget