एक्सप्लोरर

यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से भड़के AMU के छात्र, ज्ञापन देकर की फांसी की मांग

AMU Protest: हालिया दिनों यति नरसिंहानंद के जरिये दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है. आज एएमयू में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की.

Aligarh News Today: डासना शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के जरिये पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है. यति नरसिंहानंद के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल के बाबे सैयद गेट पर सोमवार (7 अक्टूबर) को बड़ी संख्या इकट्ठा होकर छात्रों जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. छात्रों ने सरकार से यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसे फांसी देने की मांग की.

छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार के ढीले रवैये की वजह से ऐसे लोग हर रोज बयान बाजी करते हैं और ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता है. छात्रों ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि मौजूद समय में हर रोज मुस्लिम समुदाय को टारगेट किया जा रहा है. छात्रों के मुताबिक, जिस तरह हालिया दिनों पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, इससे समाज के हर वर्ग में आक्रोश पनप रहा है.  

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज डक पॉइंट से लेकर बाबे सैयद गेट तक विरोध मार्च निकाला. छात्रों का कहना है जब तक यति नरसिंहानंद जैसे आरोपियों को कठोर सजा नहीं मिलेगी, तब तक इस तरह की बयान बाजी चलती रहेगी. यह लोग समाज में विद्वेष पैदा करने का काम कर रहे हैं.

छात्रा ने क्या कहा?
एएमयू की छात्र नेता जानिब हसन ने कहा, "मौजूदा समय में मुसलमानों के खिलाफ बयान बाजी कर लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं. ये लोग इसके लिए मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ भी जहर उगलते हैं."

जानिब हसन ने कहा, "ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार ऐसे आरोपियों के खिलाफ चुप बैठी हुई है." छात्रों ने ज्ञापन के जरिये राष्ट्रपति से यति नरसिंहानंद के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की.

लंबे समय के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने इतना बड़ा प्रदर्शन किया है. जिसको लेकर एएमयू प्रशासन सहित अलीगढ़ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया. अलीगढ़ प्रशासन ने छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पीएसी के साथ बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किया था.

अधिकारियों ने रिसीव किया ज्ञापन
इस संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने एक ज्ञापन दिया है. जिसमें छात्रों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि छात्रों के ज्ञापन को क्षेत्राधिकारी और ऐसीएम के जरिये रिसीव किया गया है. जिसे उन्होंने उचित माध्यम से आगे भेजने का आश्वानस दिया है. ज्ञापन देने के बाद छात्र वापस अपने हॉस्टल में लौट गए.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगी करने वाले गैंग का कानपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget