एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala मर्डर केस में यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बुलंदशहर से 3 तस्कर दबोचे

Sidhu Moose Wala Murder Case में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुलंदशहर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों की तस्करी इन आरोपियों ने की थी.

Sidhu Moose Wala News: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस बड़ी सफलता मिली है. बुलन्दशहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जानकारी दी गई कि सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस में अवैध हथियार की तस्करी करने वाले तस्कर शाहबाज के साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शाहबाज को NIA पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बाद में अदालत ने उसे जेल भेज दिया है. अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल दो तमंचे एक थार गाड़ी सहित कारतूस की बरामद किए हैं. एसएसपी श्लोक कुमार ने हथियार तस्कर के एक साथी रिजवान पर किया 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है.

NIA ने बीते साल बताया था कि शाहबाज अंसारी, मूसेवाला की हत्या में हथियार आपूर्तिकर्ता और लॉरेंस गिरोह के बीच एक बिचौलिया था. उसे एनआईए ने 8 दिसंबर 2022 को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान दो हवाला ऑपरेटरों हामिद और फौजी के नाम सामने आये थे.

UP Lok Sabha Election 2024: विश्वविद्यालय में थे कभी करीबी मित्र, दुश्मन बन बैठे बाहुबली नेता आज चुनावी मैदान में आमने-सामने

मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गोल्डी बराड़
गायक शुभदीप सिंह सिद्धू जो सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर थे, उनकी हत्या 29 मई 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या की गई थी. पंजाब पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 2 आरोपी मुठभेड़ में मारे गए है और 5 को अभी भारत के बाहर से लाया जाना है. जिसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार अन्य एजेंसियों के संपर्क में है.

मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गोल्डी बराड़ है. बीती सुनवाई के दौरान 6 से ज्यादा आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था. कुल 31 में से कईयों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें से मनदीप सिंह और मनमोहन सिंह जेल में झड़प के दौरान मौत हो गई थी. वहीं कई आरोपी अभी पंजाब के अलग-अलग जेलों में बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
26 नवंबर को दिल्ली में संविधान दिवस पर कांग्रेस मार्च, सोनिया- राहुल समेत विपक्षी नेता होंगे शामिल
26 नवंबर को दिल्ली में संविधान दिवस पर कांग्रेस मार्च, सोनिया- राहुल समेत विपक्षी नेता होंगे शामिल
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget