एक्सप्लोरर

पति को देखते-देखते पत्नी को भी लगी गुटखा खाने की लत, पुलिस तक पहुंच गया मामला

Husband Wife Clash in Agra: आगरा से पति- पत्नी में विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इसको लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले को काउंसलिंग विभाग को भेज दिया

Agra News Today: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति पत्नी के बीच विवाद की अजीबो गरीब वजह सामने आई है. यहां गुटखा खाने के आदत की वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. यह विवाद इतना बढ़ता गया कि पुलिस तक शिकायत पहुंच गई. पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है. 

आगरा के रहने वाले पति-पत्नी का विवाह साल 2022 में हुआ था. दोनों के दो बच्चे भी हैं. पति को गुटका खाने आदत थी. इस लत की वजह से पति जब रात में घर लौटता तो साथ में गुटके की पुड़िया लाता था. पति को देखकर पत्नी भी गुटका खाने लगी, जिससे उसे भी गुटका खाने की लत लग गई. 

पत्नी के गुटका खाने पर विवाद
हालिया दिनों एक रात को पति के जरिये लाए गए गुटके को पत्नी ने खा लिया. पति को जब देर रात गुटके की तलब हुई तो उसने जेब तलाशना शुरू कर दिया. ढ़ूंढ़ने के बाद जब गुटके की पुड़िया नहीं मिली तो उसने पत्नी से पूछा, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि पत्नी ने गुटका खा लिया तो वह आग बबूला हो गया.

पति- पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि वह उसे मायके छोड़ आया. इस घटना के बाद पति कई दिनों तक महिला को लेने उसके मायके नहीं गया. इससे नाराज होकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया. पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया.

काउंसलिंग के बाद हुआ समझौता
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार ने पति-पत्नी की काउंसलिंग कर दोनों के पक्षों को सुना. काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार ने दोनों को समझाया और फिर उनकी रजामंदी से समझौता कराया.

इस संबंध में डॉक्टर सतीश खिरवार ने बताया कि पति- पत्नी दोनों को बुलाया गया और दोनों की बात सुनी गई. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसका गुटका खा जाती है, जबकि पत्नी ने आरोप लगाया कि उसको गुटका खाने की लत उसके पति ने ही लगाई है.

दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने पति-पत्नी को गुटके के इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. उन्होंने पति- पत्नी को गुटके से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया. काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया और दोनों खुशी से अपने घर चले गए. 

ये भी पढ़ें: Hapur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के बाद सिर के अंदर छोड़ी सुई, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget