एक्सप्लोरर

Hapur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के बाद सिर के अंदर छोड़ी सुई, जांच के आदेश

Hapur Government Hospital: हापुड़ में दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवती के घायल हो गई, जिसे इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. युवती के इलाज में डॉक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई है.

Hapur News Today: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां डॉक्टरों ने एक युवती के सिर में ऑपरेशन के बाद टांका लगाया और टांका लगाने के बाद सुई को सिर के अंदर छोड़ दिया. सिर के अंदर सुई छोड़ने से युवती का दर्द बढ़ गया. जब परिजन युवती को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, तब गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई. इस घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. 

विवाद में घायल हुई थी युवती  
दरअसल, हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. जिसमें सियाकत खां की बेटी सितारा को सिर में डंडा लग गया था. इसस वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों और स्टाफ ने उसके सिर में टांका लगाकर घर भेज दिया. 

तकलीफ कम होने की बजाय बढ़ी
घर पहुंचने के बाद सितारा की तकलीफ कम होने के बजाय बढ़ गई. जब परिवार वाले उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गए, तो डॉक्टरों ने पट्टी हटाने पर पाया कि युवती के सिर में टांके लगाने वाली सुई छूट गई थी. 

सिर के अंदर सुई छूटने से युवती असहनीय दर्द परेशान थी. इसके बाद परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए. डॉक्टरों ने सुई निकाली और उसकी मरहम पट्टी की, जिससे युवती को राहत मिली.

 जांच कमेटी का गठित 
इस मामले पर हापुड़ के सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टरों की इस लापरवाही ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या इस तरह की घटनाओं से मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है, यह एक बड़ा मुद्दा बन गया है.

(हापुड़ से  विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य पर राम मंदिर ट्रस्ट ने दी अहम जानकारी, जारी किया आधिकारिक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में दबंगों का कहर, वीडियो बनाने पर युवक को पीटा, माता-पिता पर भी हमला
बस्ती में दबंगों का कहर, वीडियो बनाने पर युवक को पीटा, माता-पिता पर भी हमला
LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
जालौन में शराब ठेके के खिलाफ फूटा महिलाओं को गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
जालौन में शराब ठेके के खिलाफ फूटा महिलाओं को गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget