एक्सप्लोरर

नेता जी की भैंस के बाद अब जादूगर का कुत्ता पुलिस ने बरामद किया

यूपी पुलिस भले ही अपराधियों के पकड़ने में पीछे रह जाती हो लेकिन किसी रसूखदार की भैंस, बिल्ली या फिर कुत्ता खो गया है, उसे ढूंढने में वह जी जान से काम करती है। कुछ ऐसा ही मामला एक बार सामने आया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को पकड़ने में भले ही पीछे रह जाये, अपराध नियंत्रण में फेल हो जाए लेकिन किसी रसूखदार के कुत्ते, बिल्ली या भैंस ढूंढने में सबसे आगे है। ताज्जुब न मानिएगा जब एक दिन आएगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस रसूखदारों के पालतू जानवरों को ढूंढने में स्कॉटलैंड पुलिस को भी पीछे छोड़ दे। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आजम खान की भैंस ढूंढने में काबिलियत दिखाई तो अब भाजपा सरकार में जादूगर के कुत्ते को यूपी पुलिस ने ढूंढ़ कर काबिलियत का लोहा मनवाया है।

उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में रामपुर वाले आजम खान की भैंस खो गई तो मानो पूरे सूबे में ऐसे हाय तौबा मची जैसे सांसद की भैंस ना हुई यूपी पुलिस की साख को कोई चुरा कर ले गया हो। सरकार बदल गई लेकिन पुलिस की माननीय और रसूखदारों के आगे घुटने टेकने की आदत नहीं बदली। रामपुर पुलिस के बाद अब ताजा मामला लखनऊ पुलिस की काबिलियत का सामने आया है। लखनऊ पुलिस ने जादूगर ओपी शर्मा के गायब हुए लखटकिया कुत्ते को सकुशल बरामद कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

दरअसल लखनऊ चारबाग स्टेशन स्थित रविंद्रालय में जादूगर ओपी शर्मा का शो चल रहा था। सोमवार को शो खत्म हुआ तो पता चला जादूगर का स्पेनियल नस्ल का विदेशी कुत्ता कैंडी गायब हो गया। एक लाख से अधिक की कीमत वाले कैंडी को ढूंढने में हुसैनगंज पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी अक्सर बेटियों की गुमशुदगी की शिकायत पर हाथ पर हाथ धरे रहने वाली लखनऊ पुलिस ने जादूगर के कुत्ते को ढूंढने में 18 घंटे एक कर दिए। हर गली, हर मोहल्ला हर पाइप हर दुकान को लखनऊ पुलिस ने खंगाल डाला और आखिर कैंडी हजरतगंज इलाके के शनिदेव मंदिर के पास मिल गया। लखनऊ पुलिस ने भी 18 घंटे की मेहनत पर कुत्ते बरामदगी के गुड वर्क पर वाहवाही लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और लखनऊ पुलिस अपनी काबिलियत दिखा दी।

लेकिन वहीं दूसरी ओर लूट डकैती की घटनाएं लखनऊ पुलिस की काबिलियत पर सवाल खड़े करती है। वह फिर चाहे गोसाईगंज में युवती की हत्या कर सूटकेस में फेंका गया शव हो। सर्राफ के घर डकैती हो। कृष्णा नगर में ज्वेलरी शोरूम में तीन लोगों की हत्या कर हुई लूट हो। आलमबाग में दिल्ली के व्यापारी के साथी की गोली मारकर हत्या और लूट की घटना हो।

ऐसी तमाम वारदातें लखनऊ पुलिस के सामने चुनौती बनी हुई हैं। चेन लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को लखनऊ पुलिस रोक नहीं लगा पा रही। जघन्य अपराधों में महीनों बाद भी सुराग नहीं तलाश कर पा रही लेकिन बात जब रसूखदार के भैंस और कुत्ते को तलाशने की हो तो ऐसे ही वाहवाही लूटती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget