एक्सप्लोरर

Watch: औरैया में बीच रास्ते में खराब हुई पुलिस की गाड़ी, राहगीरों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल

UP News: औरैया में पुलिस की डायल 112 पीआरवी वाहन बीच सड़क पर खराब हो गई, जिसे धक्का देकर स्टार्ट किया गया. इसका वीडियो वायरल है. हालांकि, इस वीडियो पर अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

UP Auraiya News: औरैया जिले की डायल 112 की पीआरवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 की गाड़ी स्टार्ट न होने पर गाड़ी में कुछ नाबालिग बच्चे धक्का लगाते नजर आ रहे हैं. अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि पुलिस की इमरजेंसी सेवा कही जाने वाली डायल 112 की यह तस्वीर जब खुद ही इस तरह की होगी तो लोगों तक कैसे मदद पहुंचा पाएगी. हालांकि, वायरल वीडियो पर अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
 
औरैया जिले में जहां डायल 112 पीआरवी 1153 नंबर की गाड़ी अचानक बंद हो गई और स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद गाड़ी में बैठे पुलिस के एक सिपाही ने स्टीयरिंग संभाली और एक सिपाही कमर में रिवॉल्वर लगा कर उतरे और सड़क से निकल रहे कुछ लोगों को रोका. इसमें एक-दो नाबालिग बच्चे भी थे, उन्हें गाड़ी को धक्का लगाने को कहा.
 
किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होने पर अब लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. वहीं नाबालिग बच्चों से गाड़ी को धक्का लगाने पर लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो वायरल पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
 
लोगों ने डायल 112 को लगाया धक्का
वायरल वीडियो औरैया कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास का है. वीडियो में एक बात और देखी जा सकती है. गाड़ी में बच्चों सहित युवक धक्का लगा रहा हैं तो डायल 112 का ही एक सिपाही सड़क पर खडे होकर यह नजारा देख रहे हैं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी भी कोई फिल्म बना रहा है. बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि, इस वीडियो पर अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget