एक्सप्लोरर

UP Police भर्ती के लिए दूसरे राज्यों से उमड़ी भीड़, 6 लाख से ज्यादा आवेदन, ये राज्य सबसे आगे

UP Police Recruitment Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों में यूपी के बाद बिहार सबसे ऊपर है. बिहार से कुल 2,67,296 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है.

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होने जा रही है. इस परीक्षा को लेकर देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं. यूपी के अलावा देश के तमाम राज्यों से हजारों युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया है. यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों के लिए दूसरे राज्यों से ही 6,30,481 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 

उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों पर सिपाही की सीधी भर्ती की परीक्षा का आयोजन 23, 24,25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में होनी है. इस परीक्षा के लिए देश के 26 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से आवेदन आए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा बिहार के युवाओं ने आवेदन किया है जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर है. इनके अलावा दिल्ली, पंजाब, बंगाल, गुजरात, गोवा और पुडुचेरी जैसे अन्य राज्यों के नाम भी इस लिस्ट में हैं. 

दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में आए आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों में यूपी के बाद बिहार सबसे ऊपर है. बिहार से कुल 2,67,296 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है जबकि मध्य प्रदेश से 98,400, राजस्थान से 97,276, हरियाणा से 74,767, दिल्ली से 42,260, झारखंड से 17,112, उत्तराखंड से 14,627, पश्चिम बंगाल से 5,512, पंजाब से 3,404 और महाराष्ट्र से 3,151 अभ्यार्थियों ने आवेदन दिए हैं. 

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर को बोर्ड की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पहले से ही सख्त गाइडलाइंस जारी की गई है. वहीं परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यार्थी यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. फिर चाहे वो किसी भी राज्य से आते हों. इसके लिए उन्हें अपनी एडमिट कार्ड दिखाना होगा. 

परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. जिस पर परीक्षा केंद्र से लेकर अभ्यार्थियों के रोल नंबर की भी जानकारी होगी. अभ्यार्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए दिए हैं. इसके साथ ही उन्हें अपने साथ फ़ोटो आईडी भी रखने को कहा गया है ताकि उनका सत्यापन हो सके. आधे घंटे पहले अभ्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी.

यूपी उपचुनाव को लेकर RSS के साथ BJP का महामंथन, संघ भी संभालेगा मोर्चा, बनाई खास रणनीति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget