एक्सप्लोरर

माफिया अतीक अहमद का भांजा तमंचे के साथ गिरफ्तार, इन मामलों में था आरोपी

उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के भांजे मोहम्मद जका को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पर कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं.

Atiq Ahmed Nephew: माफिया अतीक अहमद के भांजे मोहम्मद जका को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने मोहम्मद जका को तमंचे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद जका की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. उसके ऊपर कई गंभीर धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज है.

अतीक अहमद का भांजा मोहम्मद जका 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने और मारपीट के मुकदमे में वांछित था. पुलिस उसकी तलाश लंबे वक्त से कर रही थी. इसी मामले में आरोपी मोहम्मद जका का पिता मोहम्मद अहमद 3 साल पहले जेल जा चुका है. अब शुक्रवार को मोहम्मद जका भी प्रयागराज पुलिस के हाथ चढ़ गया.

दरअसल, करेली के साबिर हुसैन ने जुलाई 2023 में  मोहम्मद जका के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर में अतीक अहमद के रिश्तेदार मारियाडीह निवासी मोहम्मद अहमद सहित आधा दर्जन लोगों पर 10 लाख रुपए की रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया था. तब पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अहमद सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा था.

तलाश कर रही थी पुलिस
हालांकि उस वक्त मोहम्मद जका पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा था और तभी से फरार चल रहा था. लेकिन बीते कुछ दिनों से पुलिस अपने गोपनीय सूत्रों के जरिए और उसके कॉल डिटेल के जरिए पता लगाने में लगी हुई थी. गौरतलब है कि करीब दो साल पहले अतीक अहमद और उसके भाई की प्रयागराज में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. तब उसे गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था. 

Manmohan Singh Died: आईआईटी कानपुर से डॉ मनमोहन सिंह का रहा है कनेक्शन, मिला था ये खास सम्मान

अब मोहम्मद जका से पूछताछ में पता चला है कि ट्रांसपोर्टर जका ने दिल्ली और कोलकाता में अपनी फरारी काटी थी. वह अपने घर मरियाडीह आया था. इसी दौरान पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई. इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उसके साथियों की तलाश भी कर रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget