एक्सप्लोरर

Barabanki News: झूठे केस की धमकी देकर वसूले 4 लाख रुपये, धरने पर बैठा 70 साल का पीड़ित, जानें पूरा मामला

UP News: पीड़ित नुरुल हसन ने बताया कि सफदरगंज थाने में दीवान ने थानाध्यक्ष और दूसरे पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मुझसे 7 लाख रुपये मांगे और कहा नहीं दोगे तो एनडीपीएस के फर्जी केस में जेल भेज देंगे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की बाराबंकी (Barabanki) पुलिस के उत्पीड़न की कई कहानियां हैं कभी किसी निर्दोष को जेल भेजने की तो कभी किसी निर्दोष को मारने पीटने की. अब वहीं ताजा मामला बाराबंकी पुलिस द्वारा एक फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर चार लाख रुपये वसूलने का है. यहां सफदरगंज पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई ना होने से पीड़ित व्यक्ति धरने पर बैठ गया है. दरअसल, पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि सफदरगंज पुलिस ने उसे फर्जी एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर उससे चार लाख रुपये वसूल लिए हैं. इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक को एफिडेविट के साथ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत के करीब 10 दिन बीत जाने के बाद कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित व्यक्ति धरने पर बैठ गया है. धरने पर बैठे पीड़ित व्यक्ति ने रुपये वसूलने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है.

बता दें कि करीब 10 दिन पहले सफदरगंज पुलिस पर चार लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया था. यह आरोप सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुनकर नुरूल हसन ने लगाया था. नूरुल हसन ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक को एफिडेविट के साथ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी. नूरुल हसन ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि 23 दिसंबर 2022 को दिन में समय करीब 3 बजे सफदरगंज थाने के दीवान का उसके पास फोन आया और कहा कि कल आकर थाने में मिले. पीड़ित नुरुल हसन ने बताया कि जब वह अगले दिन सफदरगंज थाने गए तो वहां पर दीवान ने थानाध्यक्ष और दूसरे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मुझसे 7 लाख रुपये मांगे और कहा कि अगर नहीं दोगे तो एनडीपीएस के फर्जी केस में जेल भेज दिया जायेगा.

अधिकारियों से की पैसा वापस दिलाने की मांग
पीड़ित नुरुल हसन ने बताया कि मेरा सौदा चार लाख रुपये में तय हुआ. पीड़ित के मुताबिक उसने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए रिश्तेदारों से पैसे मांग कर 4 लाख रुपये दीवान को थाना इंचार्ज की मौजूदगी में देकर अपना पीछा छुड़वाया. 10 दिन पहले बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह से एफिडेविट के साथ की गई शिकायत में कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित व्यक्ति परेशान होकर बाराबंकी जिले के गन्ना दफ्तर में धरने पर बैठ गया है. धरने पर बैठे पीड़ित व्यक्ति अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए, पैसा वापस दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं. धरने पर बैठे 70 वर्षीय पीड़ित नुरुल हसन का कहना है कि मेरा पैसा वापस दिलाया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए. मामले की शिकायत मिलने के बाद एसपी ने कार्रवाई की बात कही है.

एसपी ने कही कार्रवाई की बात
वहीं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी  दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक एप्लीकेशन आई है, जिसमें दिसम्बर में थानाध्यक्ष सफदरगंज द्वारा पैसे लेने का आरोप लगा था. इस मामले की जांच की जा रही है क्योंकि शिकायत बहुत देर से की गई है. अगर ये आरोप सही पाया गया तो कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी रैंक का होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को दी गई है उनकी रिपोर्ट आते ही उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

UP News: बारिश से संकट में किसान, एक्शन में सीएम योगी, तत्काल राहत देने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget