एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- 25 सालों तक यूपी में सरकार नहीं बना पाएंगे 'बुआ-बबुआ'

मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए देश के वैज्ञानिकों और डॉक्‍टरों से माफी मांगनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि कोरोना टीका पर सवाल उठाना हमारे देश के डॉक्‍टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है.

देवरिया/ गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को देवरिया जिले के भाटपाररानी इलाके में स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ीवाले की जयंती के अवसर पर 126 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्‍सीन के खिलाफ बयान देकर भारत के वैज्ञानिकों और डाक्‍टरों का अपमान किया है.

समारोह को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए देश के वैज्ञानिकों और डॉक्‍टरों से माफी मांगनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि कोरोना टीका पर सवाल उठाना हमारे देश के डॉक्‍टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है. उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया था, ''हम भाजपा की राजनीतिक वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे. सपा की सरकार वैक्‍सीन मुफ़्त लगवाएगी.'' मौर्य ने दावा किया, ''भले ही बुआ और बबुआ (मायावती और अखिलेश) फ‍िर से एकजुट हो जाएं लेकिन आने वाले 25 वर्षों में राज्‍य में सरकार नहीं बना पाएंगे.''

सपा, बसपा और कांग्रेस को अपना चश्‍मा बदलना चाहिए- मौर्य

मौर्य ने कहा, ''सपा, बसपा और कांग्रेस को अपना चश्‍मा बदलना चाहिए क्‍योंकि उन्‍हें राज्‍य का विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है.'' उन्‍होंने कहा कि सपा-बसपा के 15 साल के शासन में उतना विकास नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में हुआ है. उन्होंने कहा, ''भागवत भगत खजडीवाले ने लोगो को आजादी के लिये जागरुक किया व आजादी के लिये काफी संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा स्रोत है.'' देवरिया जिला मुख्यालय से लगभग पैंतीस किलोमीटर दूर आयोजित जनसभा में उप मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''प्रतिभाशाली परीक्षाओं में टॉप करने वाले बच्चों, शहीद, अन्तरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों और सुरक्षा में लगे शहीद पुलिस कर्मियों के नाम से उनके सम्मान में सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है.''

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भागवत भगत महान स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके गीत ''गेहूं की रोटिया-रहरिया की दलिया'' आजादी के लिये प्रेरित करने व लोगों को जागरुक करने में काफी अहम भूमिका निभाई. सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे.

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद हादसा: एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों पर होगी NSA के तहत कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget