एक्सप्लोरर

UP Politics: पसमांदा के जरिये मुस्लिम वोटों को साधने की फिराक में बीजेपी, डिप्टी सीएम भी सम्मेलन में होंगे शामिल

यूपी में बीजेपी 16 और 18 अक्टूबर को लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है. यह सम्मेलन अल्पसंख्यक मोर्चे के बैनर तले क्राइस्ट चर्च कॉलेज में होगा.

Pasmanda Muslim Meeting: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) यूपी में मुस्लिम वोटों को अपनी ओर लाने फिराक में जुटी है. इसी कड़ी में 16 और 18 अक्टूबर को लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन के जरिए बीजेपी इसकी शुरूआत करने जा रही है. इस सम्मेलन के जरिए बीजेपी नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए मुस्लिमों को साधेगी.पसमांदा मुस्लिम को जोड़ने और उन पर चर्चा के लिए पहला सम्मेलन 16 अक्टूबर को अल्पसंख्यक मोर्चे के बैनर तले क्राइस्ट चर्च कॉलेज में होगा. जबकि दूसरा सम्मेलन 18 को विश्वेश्वरैया सभागार में होना प्रस्तावित है.

सम्मेलन में खासतौर से गुलाम अली खटाना को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में बीजेपी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली मुख्य वक्ता के तौर पर सम्मेलन में शामिल होंगे. अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, संजय सिंह गंगवार भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

मुसलिम समुदाय में पार्टी की पैठ बढ़ाना बीजेपी के रोडमैप का अहम हिस्सा
दरअसल तीन माह पहले जुलाई में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी से पसमांदा मुसलमानों तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया था. ऐसे में राजधानी में होने जा रहे सम्मेलन को मुसलिम समुदाय में पार्टी की पैठ बढ़ाने की दिशा में बीजेपी के रोडमैप का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

बीजेपी आज अल्पसंख्यक समाज की पहली पसंद- दानिश आजाद अंसारी 
बीजेपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री और मोर्चा के महामंत्री दानिश आजाद अंसारी का कहना है कि बीजेपी आज अल्पसंख्यक समाज की पहली पसंद है. इस सरकार में बिना भेदभाव को मुस्लिम समाज को लाभ मिल रहा है. मुस्लिमों को हर स्तर के बढ़ाने का प्रयास हो रहा है. इसका सीधा उदहारण अभी हाल में हुए आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. दोनों सीटों पर मुस्लिम वोटों की संख्या ठीक-ठाक है. यह इस बात को दशार्ता है कि मुस्लिमों की पसंद अब बीजेपी बन रही है. विपक्षी दल केवल वोट बैंक के चक्कर मे भ्रम फैलाते रहेंगे.

ज्ञात हो कि निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के सूत्र बताते है कि बीजेपी ऐसे वार्ड और नगर पंचायतों में भी अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार सकती है, जहां अधिकतर अल्पसंख्यक वोटर हैं. पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे ने इस मिशन पर काम शुरू कर दिया है. प्रदेश भर में मोर्चा की बैठकों का सिलसिला शुरू हो रहा है. 200 से ज्यादा नगर पालिका, नगर पंचायत की ऐसी सीटें हैं, जहां मुस्लिम वोट निर्णायक स्थिति में हैं. माना जा रहा है कि ये तैयारी सिर्फ निकाय चुनाव की नहीं बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है. इसी मकसद बीजेपी लगातार पसमांदा मुसलमानों की बात कर रही है ताकि अल्पसंख्यकों में सेंध लग सके.

UP PET की 'फेक' तस्वीर शेयर करने पर CM योगी ने राहुल, प्रियंका पर साधा निधाना, कहा- ये कांग्रेस के संस्कार हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget