एक्सप्लोरर

पेपर लीक से चर्चा में आए बेदीराम जब नाटकीय ढंग से हुए थे गिरफ्तार, भेष बदलकर पहुंची थी STF

Paper Leak Case: पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच सुभासपा के विधायक बेदीराम का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है, जिसमें वो पेपर लीक और नौकरी लगवाने के लिए पैसे के लेनदेन की बात कर रहे हैं.

UP Paper Leak: नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद इन दिनों पेपर लीक का मामला काफी चर्चा में बना हुआ है. इस बीच ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदीराम का नाम भी पेपर लीक में सामने आया है जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब बेदीराम की गिरफ्तारी की मांग की है तो वहीं अब बेदी राम से जुड़ी दशकों पुरानी घटना की यादें ताजा हो गई हैं जब बड़े ही नाटकीय ढंग से उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. 

जैसे-जैसे पेपर लीक मामले को लेकर विरोध तेज हो रहा है वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं. इसी बीच सुभासपा से विधायक बेदी राम भी इस मामले में घिरते नज़र आ रहें हैं. लगभग दशक पहले, पहली बार बेदी राम एसटीएफ के रडार पर आए थे. उस वक्त बेदी राम की गिरफ्तारी की कहानी भी खूब सुर्खियों में थी. 

जब नाटकीय ढंग से हुई थी गिरफ्तारी
दरअसल लखनऊ में साल 2011 में सुभासपा विधायक बेदी राम की गिरफ्तारी हुई थी. जब एसटीएफ़ ने बड़े ही नाटकीय ढंग से बेदी राम को उनके घर से गिरफ्तार किया था. इस पूरे मिशन की अगुवाई कर रहे थे तत्कालीन एसटीएफ एसपी संतोष कुमार सिंह. एसटीएफ की टीम बेदी राम की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से जाल बुन रही थी. इसी जाल के तहत एसटीएफ ने एक खास प्लान तैयार किया. 

कहा जाता है कि उस वक्त बेदी राम किसी से मिलते जुलते नहीं थे. मिशन के अनुसार एसटीएफ की टीम मांगलिक कार्यक्रम में तिलकहरु के वेश धारण करके जखनिया स्थित उनके घर पर पहुंची थी. इन सब बातों से बेखबर बेदी राम ने अपने घर पर आई एसटीएफ की टीम का खूब आवाभगत किया. इस बात की किसी को कानों कान खबर ना लगे इसलिए एसटीएफ की टीम भी मिठाई और फलों की टोकरी के साथ बेदी राम के घर पर पहुंची थी. 

बेदी राम के घर खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी बीच जब एसटीएफ की टीम ने अपना असली परिचय दिया तो बेदी राम के होश उड़ गए. जब तक बेदी राम कुछ समझ पाते तब तक एसटीएफ की टीम ने उन्हें धर दबोचा.

कई राज्यों में फैला नेटवर्क
आरोप है की बेदी राम का नेटवर्क यूपी समेत कई दूसरे राज्यों में भी फैला हुआ था. बेदी राम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद तब की तत्कालीन सरकार ने उनकी गिरफ्तारी के लिए हरी झंडी भी दिखा दी. लेकिन, बेदी राम को पकड़ना इतना आसान नहीं था, क्योंकि बेदी राम के गुर्गे इतने सक्रिय थे जो गिरफ्तारी के पहले ही उनको खबर कर देते थे. उनकी पकड़ पुलिस के साथ-साथ अलग-अलग विभाग के अधिकारियों में थी. इसी का फायदा उठाकर बेदी राम मौके से फरार हो जाता था. 

जिसके बाद एसटीएफ ने बेदी राम की गिरफ्तारी के लिए एक खास प्लान तैयार किया था. कहा जाता है कि इसी जलसाजी के तहत बेदी राम ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कई विभागों में लगभग सैकड़ों लोगों को नौकरियां भी दिलवाई थी जो आज भी पदों पर कार्यरत हैं. उस दौर में बेदी राम की पहचान वाराणसी गाजीपुर सहित पूर्वांचल में एक बड़े नटवरलाल के रूप में होने लगी थी.

उपचुनाव में मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को सपा दे सकती है टिकट, कटेहरी सीट से ये नाम आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget