एक्सप्लोरर

पेपर लीक विवाद के बीच ओम प्रकाश राजभर भी घिरे! कहा- नौकरी का जुगाड़ बना ही देंगे, Video Viral

UP Paper Leak: पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें भी बढ़ सकती है. राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नौकरी की जुगाड़ कराने की बात कह रहे हैं.

Om Prakash Rajbhar News: पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच जहां एक तरफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम के वायरल वीडियो को लेकर मामला गरमाया हुआ है तो वहीं अब खुद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी खुलेआम नौकरी लगवाने का जुगाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने विधायक बेदीराम के संदर्भ में बात करते हुए ये तक कह दिया कि इनके कई चेले हैं जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं. बेदीराम के साथ अब राजभर का ये वीडियो आने से सियासी पारा हाई होना तय है. 

ओम प्रकाश राजभर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो कह रहे हैं कि, 'किसी विभाग में नौकरी चाहिए..आपके परिवार, भाई, बच्चे या बच्ची को नौकरी चाहिए तो फॉर्म भरने के बाद कॉल लेटर आ जाए तो हमें कॉल कर लेना. निश्चित है जुगाड़ तो बना ही देंगे.' इसके बाद वो बेदी राम के संदर्भ में कहते हैं कि 'ये देखने में ही ऐसे लग रहे हैं..इनके कई लाख चेला लोग नौकरी कर रहे हैं. सबको इन्होंने ही नौकरी दी है. आप लोग भी मेहनत कर रहे हो तो आप बताओ कि आपको भी नौकरी चाहिए या नहीं..

सुभासपा विधायक का नाम भी आया सामने
दूसरी तरफ सुभासपा विधायक बेदी राम का भी वीडियो सामने आया है जिसमें वो नौकरी और पेपर लीक को लेकर बातें करते दिख रहे हैं. इस दौरान वो ये भी कहते हैं कि वो कई राज्यों में भर्तियां कराते हैं और उन्होंने 40-40 लोगों को नौकरी दिलवाई है. बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो एक युवक ने बनाया है जो ज्वाइनिंग नहीं हो पाने पर अपने पैसे वापस मांगने पहुंचा था. 

बेदी राम सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के करीबी माने जाते हैं और गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक है. ये पहली बार नहीं है जब उनका नाम पेपर लीक में आया है. इससे पहले भी साल 2014 रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में भी इसका जिक्र किया गया है. उन पर यूपी, राजस्थान, जयपुर और मध्य प्रदेश में एक या दो नहीं बल्कि पेपर लीक की 9 FIR दर्ज है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कई थानों में विधायक बेदी राम पर बेहद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था और वो पेपर लीक मामले में जेल भी जा चुके हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राजभर को तलब कर लिया है. 

हाईकोर्ट ने तलब किए बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस के रिकार्ड, सीबीआई से चार हफ्ते में जवाब भी मांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget