एक्सप्लोरर

Greater Noida: नोएडा पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के मामले में 5 साल से था फरार

UP: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. मुठभेड़ में घायल बदमाश ने 2018 में लिव इन में रहते समय अपनी प्रेमिका की जहर देकर हत्या कर दी थी.

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार इनामी बदमाश 2018 से एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था. दरअसल, सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पांच सालों से फरार चल रहा एक इनामी बदमाश थाना क्षेत्र के जुनपद गांव में अपने रिश्तेदारी में किसी से मिलने के लिए आ रहा है. 

ऐसे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी शुरू कर दी. वहीं जुनपद गोल चक्कर पर बदमाश को पुलिस ने आता देख रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस को देखकर दौड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग भी करनी शुरू कर दी. वहीं जैतपुर की तरफ जाने वाली रोड पर करीब 100 मीटर चलने पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया.

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
वहीं गोली लगने के बाद पुलिस ने बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान अमर सिंह के रूप में हुई, जो कि हाथरस के बिधिपुर का रहने वाला है. घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं. दरअसल, बदमाश अमर सिंह 2018 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था. 2018 में इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस लगातार इसको पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था.

2018 में की थी प्रेमिका की हत्या
2018 में इसने थाना क्षेत्र के गुलिस्तापुर में लिव इन में रहते समय अपनी प्रेमिका की जहर देकर हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गया था. तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. वहीं एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि लगभग पांच सालों से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसके आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है.

UP Politics: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने सीएम योगी की लिखा पत्र, रखी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget