एक्सप्लोरर

नोएडा में मूसलाधार बारिश से कई जगह हालात खराब, जलभराव के कारण घंटों तक जाम में फंसे रहे लोग

Noida News: यूपी के नोएडा मे हुई झमाझम बारिश से लोगों को वाटर लॉगिंग और जाम की समस्या से जूझना पड़ा है. इलाके में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.

नोएडा में एक तरफ हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है तो वहीं लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है. भारी बारिश के बाद इलाके जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है. 

मॉनसून के सीजन में बादल खूब बरस रहे हैं. नोएडा एनसीआर में शनिवार को शाम तक अंधेरा छाया फिर बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश भी हुई है. बरसते पानी से नोएडा सराबोर हो गया है जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अपने वर्क प्लेस से घर लौट रहे लोगों को वाटर लॉगिंक और जाम के कारण भारी दिकक्तों का सामना पड़ा. वहीं दो पहिया वाहनों वालों के लिए भी यह वाटर लॉगिंग परेशानी का सबब बनी.

गलियों में भरा पानी

नोएडा के सेक्टर 44 में हुई बारिश के बाद गलियां नदियों मे तब्दील हो गई, जिसके कारण लोगों घुटने से ज्यादा भरे पानी के बीच हो कर भारी मशक्कत के साथ आपने घरों की ओर जाना पड़ा, यह वाटर लॉगिंक  सेक्टर-44, सैक्टर 19, डीएनडी ओवरलीफ, सैक्टर 34, सिटी सेंटर,  सेंटर स्टेज मॉल के पास, सेक्टर-27 में हुई.

नोएडा में बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है. लेकिन यह बारिश शाम को दफ्तर से घर लौट रहे लोगों के लिए आफत लेकर आई. जगह-जगह जलभराव के चलते जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई.

नोएडा के चिल्ला बॉर्डर से डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया और नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर लम्बा जाम लग गया. लोग सड़क पर ट्रैफिक जाम के चलते अपने वाहनों में रेगते नजर आए. महज चंद मिनटों के सफर में इस वक्त् घंटों लग रहे हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बारिश का सिलसिला अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है. विभाग के मुताबिक एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान सड़क पार करने और वाहनों को चलाने में सावधानी बरती जाए, खासकर जलभराव वाली जगहों पर फिसलन और जाम की संभावना अधिक है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget