एक्सप्लोरर

नोएडा में उफान पर यमुना नदी, पुलिस और NDRF ने बाढ़ग्रस्त इलाके से 35 लोगों का किया रेस्क्यू

Noida News: यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद पुलिस के सभी आलाधिकारी स्वयं यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी उफान पर चल रही है. अब तक लगभग पूरा डूब क्षेत्र जलमग्न हो गया. सेक्टर-151 और 150 के अलावा अन्य जगह फार्म हाउस डूब गए हैं. जिले के 14 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. फिलहाल प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण जेवर, रबूपुरा और दनकौर के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे मे थाना दनकौर व नॉलेज पार्क क्षेत्र से लगे सीमावर्ती राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 35 लोगो का रेस्क्यू करते हुए उन्हे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है. वहीं लोग अपना जरूरी सामान, पशुधन सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं.

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा 

लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए थाना दनकौर व थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एनडीआरएफ के सहयोग से सीमावर्ती राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 35 लोगो का रेस्क्यू करते हुए उन्हे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया. 

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पुलिस विभाग द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से प्रभावित क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को लगातार उनके जरूरी सामान, पशुधन, गौशालाओं को सुरक्षित स्थान ले जाया जा रहा है.

पुलिस प्रशासन लगातार कर रहा है निरीक्षण 

इसके अतिरिक्त पुलिस के सभी आलाधिकारी स्वयं यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

वहीं प्रशासन की तरफ से लोगों को लगातार समझाया जा रहा है कि वह यमुना नदी के डूब क्षेत्र अथवा उसके आस-पास के इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों, निर्देशों का अनुपालन कर स्वयं एवं अपने परिजनों को सुरक्षित रखें.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget