एक्सप्लोरर

नोएडा में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आगे आया प्रशासन, DM ने उठाया ये कदम

Noida News: यूपी के नोएडा में यमुना में आई बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है. इस दौरान जिलाधिकारी ने शरणालयों व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है.

यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए कृत संकल्पित दिखाई दे रहा है.

इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए शरणालयों व व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने किया शरणालयों का दौरा

वहीं सबसे पहले जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सदर तहसील के अंतर्गत सेक्टर-135 स्थित शरणालय का दौरा किया. यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए उपलब्ध कराई गई भोजन, आवास, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया. 

इस दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. निरीक्षण के दौरान डीएम ने शरणालय में ठहरे परिवारों से बातचीत की. परिवारों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया.

अस्थाई पाठशाला पहुंची डीएम 

जानकारी के अनुसार इसी अवसर पर डीएम ने शरणालय में बच्चों के लिए संचालित अस्थायी पाठशाला का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब किए और पठन-पाठन सामग्री वितरित की. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की शिक्षा किसी भी स्थिति में बाधित न हो. 

महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सेनेटरी पैड भी वितरित किए और स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित स्वास्थ्य जांच करने तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए.

इसके अलावा जिलाधिकारी ने सेक्टर-135 में बनाई गई अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया. उन्होंने चारा-पानी, पशु चिकित्सा और स्वच्छता की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया, जो कि संतोषजनक पाई गईं.

डीएम ने लोगों को सुरक्षित शरणालयों में जाने के लिए कहा

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी पुस्ता रोड, सेक्टर-150 भी पहुंचीं. वहां उन्होंने असुरक्षित स्थानों पर टेंट लगाकर रह रहे लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षित शरणालयों में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शरणालयों में भोजन, पानी, चिकित्सा और सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई गई हैं. 

साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को शरणालयों में स्थानांतरित करने के लिए लगातार प्रेरित किया जाए. निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक चौहान, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget