एक्सप्लोरर

ABVP पर दिए विवादित बयान पर ओम प्रकाश राजभर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

UP Politics: यूपी के बाराबंकी में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र एवं कार्यकर्ताओं पर दिए गए बयान के बाद मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पहली बार कैमरे पर आकर बात की है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पिछले कई दिनों से ABVP के छात्रों को लेकर दिए गए विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. राजभर ने छात्रों को गुंडा बताया था जिसके बाद छात्रों में आक्रोश पैदा हो गया. इस पर अब ओपी राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है.

यूपी के एटा पहुंचे ओम प्रकाश राजभर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को गुंडा कहने वाले पर बयान पर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि अगर पूरा बयान पढ़ लेंगें तो पता चल जाएगा कि मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था. 

उन्होंने कहा, "मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि कानून का राज है कानून को कोई अपने हाथ में लेता है तो उसका उदाहरण है देश के प्रधानमंत्री जेल गए, बिहार के मुख्यमंत्री जेल गए, दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल गए तो यह कानून का राज है और किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो उसके लिए सिस्टम है. सिस्टम में उस विभाग के मंत्री है, सचिव हैं, मुख्यमंत्री हैं, राज्यपाल हैं, रक्षामंत्री हैं, प्रधामंत्री हैं यह एक सिस्टम है सिस्टम के बाहर नहीं जा सकते. "

बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले ओपी राजभर

वहीं उन्होंने कहा कि बाराबंकी में पुलिस ने छात्रों के साथ जो किया वह गलत किया, दूसरी बात यह कि कोई भी व्यक्ति मेरे बयान को पढ़कर बता दें कि हमने किसी का न तो नाम लिया और न ही किसी को कहा. उन्होंने आगे कहा कि हम तो आज भी यह कह रहे हैं कि कानून का राज है कानून के राज में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो कानून उनके साथ कार्रवाई करेगा. 

लाठीचार्ज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह गलत था, निंदनीय था. उन्होंने बताया कि उस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने नोटिस किया और किस बात को लेकर छात्र आंदोलित थे उन्होंने रातोंरात उसको मान्यता दे दी क्योंकि बच्चों के भविष्य का सवाल था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget