एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: सीएम योगी के गढ़ में बीजेपी के मुस्लिम कार्ड ने मचाई धूम, इस सीट पर रच दिया इतिहास

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने इस बार कई सीटों पर मुस्लिमों को टिकट दिया था. सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी के टिकट पर मुस्लिम महिला ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है.

UP Nikay Chunav Results 2023: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में इस बार भाजपा ने मुस्लिम कार्ड खेला, जिसमे उन्हे कई सीटों पर सफलता मिली. इसकी बानगी योगी के गढ़ गोरखपुर में देखने को मिली, जहां भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ी हकीकुन निशा ने वार्ड नंबर पांच से जीत दर्ज की है. राजनीतिक जानकर बताते हैं कि भाजपा के टिकट पर किसी मुस्लिम महिला का गोरखपुर के किसी वार्ड से जीतना खुद में इतिहास है.

गोरखपुर के जानकार बताते हैं कि बाबा गंभीरनाथ एक सिद्ध संत थे. वह गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी रह चुके हैं. मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पूज्य गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन दिग्विजयनाथ के गुरु थे ब्रह्मलीन बाबा गंभीरनाथ. गोरखपुर नगर निगम के वार्ड संख्या पांच का नाम उन्हीं के नाम से जाना जाता है. इस वार्ड से अबकी बार भाजपा ने हकीकुन निशा पत्नी बरकत अली को पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया था. नतीजे आये तो वह जीत गईं. भाजपा के टिकट पर किसी मुस्लिम महिला का गोरखपुर के किसी वार्ड से जीतना खुद में इतिहास है. पर यह सब कुछ अचानक नहीं हुआ. 

मुस्लिम महिला पार्षद ने रचा इतिहास

हकीकुननिशा के पति बरकत अली एवं उर्वरक नगर के कई बार पार्षद रहे मनोज सिंह का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है. दोनों की पृष्ठभूमि राजनैतिक है. बरकत ने 2012 में निर्दल उम्मीदवार के रूप में पार्षदी का चुनाव लड़ा था, तब वह 52 मतों से हार गये थे. 2017 में सीट आरक्षित होने की वजह से उनको मौका नहीं मिला. इस बार जब यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई तो बरकत की पत्नी हकीकुननिशा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया.

हकीकुननिशा को राजनीति का कोई अनुभव नहीं है पर वो योगी के काम से प्रभावित हैं. उनके पति बरकत अली लंबे समय से गोरखनाथ मंदिर और योगी आदित्यनाथ से जुड़े हैं और गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं.

 बीजेपी से हकीकुननिशां का कनेक्शन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मिले तो उनके साथ गोरखनाथ मंदिर में हकीकुननिशा भी पहुंची थीं, उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. योगी ने जीत पर बधाई देते हुए उनके साथ शहर के विकास के लिए प्राथमिकताओं पर चर्चा की. हकीकुननिशा कहती हैं कि 'महाराज जी के नेतृत्व में अब गोरखपुर के विकास के लिए और सबका साथ सबका विकास के लिए काम करेंगी. 

गोरखपुर की सियासत में तीन दशकों से नजर रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक गिरीश पांडेय कहते हैं कि करीब दो दशक पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मानबेला में आसपास के कुछ गावों की जमीन अधिग्रहित की थी. मुआवजे को लेकर किसान संतुष्ट नहीं थे. तब बरकत ने किसानों की मांगों की पुरजोर पैरवी की. तब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे. वह भी किसानों की मांगों से सहमत थे, पर समस्या यह थी कि इस आवाज को मुखर करने के लिए पीड़ित तो साथ आएं. मानबेला के आसपास के प्रमुख गांव फत्तेपुर और नोतन आदि मुस्लिम बहुल हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए मनोज सिंह, बरकत अली बीच की कड़ी बने तो उनका गोरखनाथ मंदिर आने का सिलसिला भी शुरू हो गया. 

2014 में केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बनने लगा था. भाजपा ने तबके गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित किया था. देश भर उनकी रैलियां हो रहीं थीं. उसी क्रम में गोरखपुर में भी एक रैली होनी थी. योगी का प्रयास था कि फर्टिलाइजर कारखाने के मैदान में रैली हो जाए.  वह बड़ा था, सुरक्षित और सड़क से वेल कनेक्टेड भी, पर बात बनी नहीं. फर्टिलाइजर के पूर्वी गेट से कुछ आगे मानबेला का बड़ा पर उबड़-खाबड़ वह मैदान था, जिसका जीडीए ने अधिग्रहण कर रखा था. आसपास के गांव अल्पसंख्यक बहुल थे. उनसे कैसे सहयोग लिया जाय, यह भी एक समस्या थी. ऊपर से उस साल फरवरी के 28 दिनों में 18 दिन बारिश के थे. ऐसे में बरकत अली और मनोज सिंह आसपास के प्रमुख स्वजातीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल लेकर योगी से मिले और भरोसा दिलाया कि वो हरसंभव सहयोग करेंगे. 

बकौल बरकत किसान आंदोलन के दौरान ही हम लोग महाराज से मिले और कहा आप ही हमें इंसाफ दिला सकते हैं. उसके बाद आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया. 2015-16 में वो भाजपा का सक्रिय सदस्य बन गए. 2017 में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बने और 2018 में जिले का उपाध्यक्ष. महाराज के ही कारण हम लोगों का मुआवजा 200 करोड़ रुपये बढ़ गया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव के नतीजों में शिवपाल यादव के बेटे का जलवा, सपा के दिग्गज हुए फेल, अखिलेश के लिए बड़ी खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्ल्स स्टूडेंट और मेल टीचर्स के बीच बातचीत पर बैन, पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में तालिबानी फरमान
गर्ल्स स्टूडेंट और मेल टीचर्स के बीच बातचीत पर बैन, पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में तालिबानी फरमान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान... 'वीडियो गेम' की अजब दास्तान! | Parliament | Seedha Sawal
Kanpur Lamborghini Case: 100 घंटे में गिरफ्तारी..6 घंटे में बेल | Pratima Mishra | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गर्ल्स स्टूडेंट और मेल टीचर्स के बीच बातचीत पर बैन, पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में तालिबानी फरमान
गर्ल्स स्टूडेंट और मेल टीचर्स के बीच बातचीत पर बैन, पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में तालिबानी फरमान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget