एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: अमेठी में थाना कांड के बाद सपा को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले BJP हुई और मजबूत!

UP Nikay Chunav Result: यूपी नगर निकाय चुनाव में अमेठी की चार सीटो में से तीन पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई और सपा पूरी तरह से क्लीन स्वीप हो गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में नगर निकाय चुनाव इस बार काफी विवादों भरा रहा. यहां जिस बीजेपी (BJP) नेता को समाजवादी पार्टी (SP) के सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh) ने थाने के अंदर पीटा, उसकी पत्नी को गौरीगंज नगर पालिका (Gauriganj Nagar Palika) की जनता ने वोट कर चैयरमैन बना दिया. बीजेपी प्रत्याशी की जीत के बाद विधायक राकेश प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई. मतदान के पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राकेश प्रताप सिंह की करीबी सपा प्रत्याशी तारा देवी (Tara Devi) चुनाव जीतेंगी लेकिन बीजेपी की रश्मि सिंह (Rashmi Singh) ने उन्हें 2119 वोटों से पराजित कर दिया.

निकाय चुनाव में अमेठी की चार सीटो में से तीन पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई और सपा पूरी तरह से क्लीन स्वीप हो गई. गौरीगंज सीट पर अभी तक सपा का कब्जा था. गौरीगंज नगर पालिका सीट से बीजेपी की प्रत्याशी रश्मि सिंह ने अध्यक्ष का चुनाव जीतकर चुनावी पंडितों को भविष्यवाणी पर विराम लगा दिया. केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गौरीगंज नगर पालिका परिषद सीट के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, आजमगढ़ से पार्टी के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई नेताओं के साथ मिलकर रोड शो और जनसभा को संबोधित किया था. उन्होंने लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की थी.

'थाना कांड के बाद बीजेपी के वोटों में इजाफा'

वहीं राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज नगर पालिका सीट पर साइकिल की जीत का दावा कर रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी किया था. दोनों दलों में वर्चस्व की जंग चल रही थी लेकिन निकाय चुनाव से 2 दिन पहले थाने में राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज थाने के अंदर रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह की पिटाई कर दी. राजनीतिक पंडितों के मुताबिक सपा के थाना कांड के बाद बीजेपी के वोटों में भारी इजाफा हुआ.

जायस नगर पालिका सीट पर कांग्रेस की जीत

रश्मि सिंह के पति की मेहनत रंग लाई. दीपक सिंह की पिटाई के बाद वोटों की गिनती में रश्मि सिंह को भारी बढ़ोतरी हुई. गौरीगंज नगर पालिका सीट से रश्मि सिंह विजई हुई. अमेठी में निकाय चुनाव में एक तरफ जहां गौरीगंज जिले की सबसे हॉट सीट थी, वहां बीजेपी की जीत हुई तो अमेठी नगर पंचायत और मुसाफिरखाना नगर पंचायत में भी कमल खिला. इसके साथ ही मुस्लिम बहुल क्षेत्र जायस नगर पालिका सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई.

दीपक सिंह ने क्या कहा?

इस चुनावी नतीजों को देखें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों राजनीतिक पार्टियों को अपनी आस दिख रही है. जायस नगर पालिका सीट जीतने के बाद दिल्ली तक सुगबुगाहट है और 3 सीट जीतकर बीजेपी भी कांग्रेस के गढ़ रही अमेठी में अपनी मजबूत दावेदारी को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है. गौरीगंज नगर पालिका में ऐतिहासिक जीत को लेकर रश्मि सिंह के पति ने कहा कि हमारी जीत में सबसे ज्यादा श्रेय बीजेपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद स्मृति ईरानी का है. पार्टी ने हम पर भरोसा करके टिकट दिया और हमारी जीत हुई. 

'राकेश प्रताप सिंह पहले से ही हताश थे'

रश्मि सिंह ने कहा, "मैं शुरू से ही जीत के लिए पार्टी को आश्वस्त करता रहा कि हमारी प्रचंड जीत होगी और हुई. सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पहले से ही हताश थे और उनके चेहरे पर दिखा, जो उनको समझ मे आया उन्होंने किया और जो हमारी नगर पालिका की जनता को समझ में आया उन्होंने अपने वोट के जरिए ताकत का एहसास कराया और आगे भी कराते रहेंगे. गौरीगंज को नगर पालिका बने आठ साल हो गए लेकिन ज्यो की त्यों नगर पालिका बनी हुई है, जिन उम्मीदों पर जनता ने हमें चुना है हम उन उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे."

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results 2023: निकाय चुनाव में बीजेपी का ये प्रयोग बना सफलता की गारंटी, दांव फेल हुआ तो 2024 में अखिलेश यादव पलट देंगे बाजी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस क्लब में लगी आग उसमें बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जांच के आदेश जारी
चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget