एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: संतकबीरनगर में भाजपा-सपा की होती है सीधी टक्कर, जानें- नगरपालिका सीट खलीलाबाद का चुनावी घमासान

Khalilabad Nagar Palika Chunav 2023: संतकबीरनगर जिले की एकमात्र नगरपालिका सीट खलीलाबाद की सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर रहती है. इस सीट पर दोनों पार्टियों का दबदबा बना रहा है.

UP Nikay Chunav 2023: संतकबीरनगर जिले की एकमात्र नगरपालिका सीट खलीलाबाद की सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर रहती है. इस सीट पर दोनों पार्टियों का दबदबा बना रहा है. वर्तमान में यहां से निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ही इस बार फिर बीजेपी के प्रत्याशी है जिनका मुकाबला पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल से है.

उत्तर प्रदेश का जिला संतकबीरनगर में भाजपा और सपा की सीधी टक्कर     होती है.इस सीट पर दोनों पार्टियों का दबदबा रहा है. वर्तमान में यहां से निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ही इस बार फिर बीजेपी के प्रत्याशी हैं.वहीं सपा से समर्थित उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल हैं. जिन्हें इस बार साइकिल का सिंबल नही मिला है. जगत जायसवाल को साइकिल की जगह टोटी चुनाव निशान मिला है.

Watch: बूथ के अंदर वोट डालने जा रही थीं मायावती, तभी हुआ 'धमाका', फिर सुरक्षाकर्मियों ने...

सपा ने जगत के बाद पप्पू को दिया था टिकट
सपा ने पहले जगत जायसवाल को टिकट दिया था फिर बाद में पप्पू छापड़िया को दिकट दिया,  बाद में पार्टी ने जगत जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई. जगत और पप्पू ने सपा से ही नामांकन दाखिल किया था लेकिन तकनीकी पेंच के चक्कर में साइकिल निशान से जगत जायसवाल वंचित रह गए. वहीं सपा की साइकिल पप्पू छापड़िया को मिल गई और जगत जायसवाल को टोटी चुनाव चिन्ह मिल गया.

मंच से जगत जायसवाल के लिए की घोषणा
बीते दिनों इस असमंजस को खत्म करने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जिले में आए थे और मंच से ये घोषणा की और जगच जायसवाल को अधिकृत प्रत्याशी बताया.

अखिलेश ने पप्पू को साइकिल चुनाव चिन्ह पर लड़ने से किया था मना
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पप्पू छापड़िया को साइकिल निशान पर चुनाव लड़ने के लिए मना किया था. अखिलेश के कहने पर भी पप्पू छापड़िया नहीं माने और खुद को असली सपा उम्मीदवार बताकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं.

पिछले चुनाव में बीजेपी ने खिलाया था अपना कमल
पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना कमल खिलाया था. 2017 में श्याम सुंदर वर्मा ने बीएसपी के जगत को 169 मतों से चुनाव हराया था. सपा यहां तीसरे नम्बर पर रही थी. साल 2012 में सपा से उम्मीदवार रहे जगत जायसवाल ने बीजेपी के श्याम सुंदर वर्मा को चुनाव में हराया था. वहीं साल 2007 में सपा से शाहिना फिरदौस, बीजेपी की अरुणा खन्ना, कांग्रेस की सुनीता अग्रहरि तीसरे नंबर पर थी. साल 2002 में बीजेपी के राम कृपाल रुंगटा चुनाव जीते थे. बता दें 1997 में बीजेपी के ओमप्रकाश खन्ना निर्वाचित हुए थे.

1992 में निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल कादिर नूरी ने जीता था चुनाव 
1992 में निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल कादिर नूरी ने चुनाव जीता था.इस सीट पर अब तक वैश्य और अल्पसंख्यक मतदाता ही प्रभावी रहें हैं. ये दोनों जिस तरफ मतदान कर देते हैं वही यहां का चेयरमैन बन जाता है. लेकिन इस बार ये स्थिति नहीं बन रही है, क्योंकि इस बार नगर पालिका के सीमा का विस्तार हुआ है. 16 नए गांव इस नगर पालिका से जुड़े हैं.वहीं अगर बात की जाए वोटरों की संख्या की तो यहां कुल मतदाता 64 हजार 904 हैं. जिसमें पुरुष मतदाता 35 हजार 614, और महिला मतदाता 31 हजार 290 हैं. वहीं दूसरे चरण में यहां 11 मई को मतदान होने हैं जिसके लिए 32 मतदान केंद्र और 67 मतदान स्थल बनाए गए हैं.

खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र कुल 25 वार्ड
जनपद में वोटरों का संख्या
नगर निकाय पुरुष और महिला कुल वोटर

खलीलाबाद

पुरुष 35614
महिला 31290
टोटल  65904

नगर पंचायत मगहर
वार्डो की संख्या 13
मतदाता
पुरुष 8112
महिला 7522

टोटल 15634 मतदाता

बाघनगर उर्फ बखिरा
वार्डो की संख्या 18

पुरुष मतदाता 17683
महिला 15717
कुल मतदाता 33400

मेंहदावल
वार्डों की संख्या 20
पुरुष 23927
महिला 21125
टोटल मतदाता 45052

धर्मसिंहवा
वार्डों की संख्या 15
पुरुष 9875
महिला 8496
कुल मतदाता 18371

बेलहरकला
वार्डों की संख्या 12
पुरुष 6906
महिला 6186
कुल मतदाता 13092

हैंसर बाजार धनघटा
वार्डों की संख्या 17
पुरुष14693
महिला महिला 13071
टोटल मतदाता 27764

हरिहरपुर
वार्डों की संख्या 10
पुरुष 4419
महिला 3996
कुल मतदाता 8415

नगर पालिका और नगर पंचायत में पूरे जनपद में वोटरों की संख्या

पुरुष 121229
महिला 107403
कुल मतदाता 228632

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget