एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 'बरेली में पहले दंगे होते थे, हर 6 महीने में लगता था कर्फ्यू', विरोधियों पर जमकर बरसे सीएम योगी

UP Nikay Chunav 2023: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज वैश्विक मानचित्र पर देश की पहचान बदली है. संकट में दूसरे देश भारत की ओर देखते हैं. भारत वैश्विक लीडर की तरफ बढ़ रहा है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बरेली (Bareilly) कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बरेली में पहले दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे, लेकिन 2017 से आज तक यहां कोई दंगा नहीं हुआ, न कर्फ्यू लगा. सीएम योगी ने लोगों से बीजेपी (BJP) के मेयर प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम और सभी निकायों के अध्यक्षों को भारी मतों से जिताने की अपील की.

सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत नाथ नगरी से की. उन्होंने कहा कि मैं बरेली की नाथ नगरी को नमन करता हूं. बरेली में 2017 से पहले दंगे होते थे. सबसे ज्यादा बार कर्फ्यू लगा था. हर 6 महीने में बरेली में कर्फ्यू लगता था. दंगा और उपद्रव उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे, लेकिन पिछले 6 सालों में कोई भी दंगा उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ और उपद्रव मुक्त हुआ है दंगों से भी मुक्त हुआ है. पहले जाति के नाम पर समाज को बांट दिया जाता था. बेटियां डर के मारे स्कूल नहीं जाती थी. व्यापारी रंगदारी देते थे, महिलाएं बाजार नहीं जाती थी, अराजकता चरम पर थी.

दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज वैश्विक मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है. जैसे देश बदल चुका है, दुनिया के अंदर जहां भी कुछ संकट दिखाई देता है, वहां देश भारत की ओर देखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखते हैं. भारत वैश्विक लीडर की तरफ बढ़ रहा है. यह 9 साल पहले अपनी पहचान के लिए मोहताज था. पिछले 9 सालों के अंदर प्रधानमंत्री ने नागरिकों की धारणा बदली है. भारत की अपनी आंतरिक स्थिति भी बदली है. भारत दुनिया में सबसे आगे है कोई कल्पना नहीं कर सकता. 15 करोड़ युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट इंडिया के माध्यम से लाभ मिला है.

अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र कर ये कहा

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर का काम बहुत तेजी से चल रहा है. इसी वर्ष भव्य मंदिर का निर्माण होगा. जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी तब कोरोना काल में 80 करोड़ गरीबों को राशन का लाभ मिला, जो आज भी मिल रहा है. सीएम योगी के साथ इस दौरान मंच पर सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, प्रभारी मंत्री जय वीर सिंह, मेयर प्रत्यासी डॉ उमेश गौतम, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलए राघवेंद्र शर्मा, एमएलए डॉ डी सी वर्मा, एमएलए एम पी आर्य, एमएलए प्रोफेसर श्याम बिहारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव का दावा- औरैया और इटावा से नफरत करते हैं बीजेपी के लोग, हेलीकॉप्टर पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget