एक्सप्लोरर

Noida News: होली की छुट्टी पर घर आई थी MBA छात्रा, 13वीं मंजिल से किया सुसाइड! परिवार में छाया मातम

Noida News In Hindi: नोएडा वेस्ट की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में 25 वर्षीय MBA छात्रा शिविका ठकराल संदिग्ध रूप से मृत पाई गईं. होली पर घर आई शिविका रात को खाना खाकर सोई थी. पुलिस जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा वेस्ट स्थित गौर सौन्दर्यम सोसाइटी के शेरोन टावर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. 25 वर्षीय MBA छात्रा शिविका ठकराल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शिविका मोहाली से MBA की पढ़ाई करने के साथ-साथ वहीं नौकरी भी करती थी और होली की छुट्टी पर अपने परिवार से मिलने घर आई हुई थी. सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

रात में खाना खाकर सोए, सुबह गार्ड ने दी दुखद सूचना

पुलिस के अनुसार शिविका के पिता विनय ठकराल अपने परिवार के साथ गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं. सोमवार की रात पूरा परिवार एक साथ खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गया था. मंगलवार सुबह सोसाइटी के गार्डों के जरिए परिवार को बेटी शिविका की मौत की खबर मिली. यह खबर सुनते ही परिजन सदमे में आ गए. जो घर होली की खुशियों से भरा था वहां पल भर में मातम छा गया.

सोसाइटी में मची अफरातफरी, भारी संख्या में जुटे लोग

घटना की जानकारी फैलते ही गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

CCTV फुटेज खंगाली, परिजन नहीं बता सके कोई कारण

पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है. सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है ताकि घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके. परिजन की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है और वे भी मौत का कोई कारण नहीं बता सके.

कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget