एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: हापुड़ से नगरपालिका अध्यक्ष के लिए सपा ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम, जानें- कौन कहां से बना प्रत्याशी

UP News: हापुड़ सदर सीट पर संशय होने के कारण अभी इस सीट को रोका गया है क्योंकि राष्ट्रीय लोकदल और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी के रूप में किसी अन्य को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

Hapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जहां चुनाव जीतने के लिए अपनी अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है तो वहीं बुधवार को समाजवादी पार्टी के हापुड़ चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हापुड़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की. समाजवादी पार्टी ने पिलखुवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट बिलाल को अपना प्रत्याशी बनाया तो वहीं गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीट से बसपा से सपा में आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सोना सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर उन पर अपना दांव लगाया है. 

हापुड़ सदर सीट पर संशय होने के कारण अभी इस सीट को रोका गया है क्योंकि दूसरी तरफ आज ही राष्ट्रीय लोकदल और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी के रूप में किसी अन्य को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था. यही कारण है कि अभी समाजवादी पार्टी ने हापुड़ के अपने प्रत्याशी पर रोक लगाई हुई है. 

हापुड़ के प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि अभी हाइकमान नेतृत्व से इस बारे में बात चल रही है क्योंकि गठबंधन से तय हुआ था कि हापुड़ सदर सीट पर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का होगा और सिंबल राष्ट्रीय दल का होगा. अगले एक-दो दिन में यह सब क्लियर हो जाएगा जिसके बाद गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में किसको हापुड  से चुनाव लड़ना है यह स्पष्ट हो जाएगा. 
 
यूपी सरकार पर साधा निशाना
यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए राकेश यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अराजकता का माहौल है और बीजेपी कोई भी विकास कार्य नहीं करा पा रही है तो वहीं हमारी समाजवादी पार्टी जो भी विकास कार्य रुके हुए हैं उन सब को अपना एजेंडा बनाकर चुनाव मैदान में उतर रही है. बीजेपी पर आरोप लगाते हुए राकेश यादव ने कहा कि बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हिंदू को मुसलमान से लड़ाने का काम कर रही है.

यही कारण है कि प्रदेश की सरकार केवल तुष्टीकरण में व्यस्त है, विकास से उसका कोई लेना-देना नहीं है और आप अपने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से क्षेत्र में कराए गए जनहित में कोई भी 10 कार्य के बारे में पूछेंगे तो वह इन्हें बता नहीं पाएंगे. हालांकि हापुड़ सीट पर चाहे वह विधानसभा का प्रत्याशी हो या फिर लोकसभा या नगरपालिका इसमें समाजवादी पार्टी ने कभी जीत दर्ज नहीं की है लेकिन अबकी बार हापुड से गठबंधन के प्रत्याशी की जीत को पक्का मानकर चल रहे हैं. इस सीट पर बहुत जल्द ही मतदान और मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस दल के जीत के दावों में कितनी सच्चाई है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed: शाइस्ता परवीन को लेकर योगी सरकार पर भड़के मौलाना तौकीर रजा, कहा- 'पूरे खानदान से दुश्मनी...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget