एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 'मैं कमल खिलाने नहीं आया, विरोधियों की...' पीलीभीत में बरसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से वोट की अपील की, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो कमल खिलाने नहीं विरोधियों की जमानत जब्त कराने आए हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पालिका परिषद बीसलपुर व नगर पालिका परिषद के लिए बीजेपी (BJP) उम्मीदवारों के पक्ष में कमल के फूल पर वोट देने की लोगों से अपील की. उन्होंने कहा, "आप लोग डबल इंजन की सरकार बना चुके अब ट्रपल इंजन की सरकार बनाएं. मैं यहां कमल खिलाने नहीं विरोधियों की जमानत जब्त कराने आया हूं." मौर्य ने कहा कि बीजेपी की सरकार ऐसी है जो 'सबका साथ, सबका विकास' में यकीन करती है.  

केशव प्रसाद मौर्य ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव इसलिए जरूरी है जो अपने पीलीभीत को माफियागीरी, गुंडागर्दी से आजाद करने का काम कर रहे हों, जनता की योजनाओं से झोली को भर रहे हो, आने वाले चुनाव में याद रखिए 56 इंच के सीने वाले नरेंद्र मोदी और कमल का फूल बीजेपी की सरकार 2014 में बन गई थी, लेकिन यूपी में साइकिल थी जो लोगों को रौंदने का काम कर रही थी, वो सपा व सैफई परिवार की साइकिल थी, उस साइकिल को जब आपने पंचर किया तो विकास की गंगा पीलीभीत में बहने लगी है. 

बीजेपी के लिए वोट की अपील की

मौर्य ने कहा कि यूपी के सभी जिलों में विकास की गंगा बह रही है कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. बीजेपी सरकार का मतलब है 'सबका साथ, सबका विकास.' हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार के बाद अगर नगर निकाय की सरकार नहीं बन पाई तो हमारे देश-प्रदेश की सरकार का नगर नगर विकास का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा, इसीलिए मैं आज आप सब लोगों से यही कहने आया हूं अपने आस पास के विरोधियों को भूल जाइए. वो आपका वोट तो ले सकता है लेकिन आपकी सेवा ईमानदारी से कभी नहीं कर सकता क्योंकि वह कहेगा हमारी तो सरकार ही नहीं है. काम कहां से लाएं. 

डिप्टी सीएम ने कहा, मैं आपकी सरकार के ताले की चाबी सौंपने आया हूं. जितनी जरूरत पड़ेगी उतनी व्यवस्था की जाएगी. नगर पालिका और नगर पंचायतों को इतनी व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी, ये भरोसा दिलाने के लिए मैं पीलीभीत आया हूं. मौर्य ने कहा मैं बीजेपी आस्था अग्रवाल के लिए वोट मांगने नहीं आया हूं बल्कि आपसे कर्ज मांगने आया हूं. इस कर्ज को मैं सूत ब्याज के साथ विकास कार्य के रूप में आपको लौटाने का वादा करता हूं. पिछले पालिका चेयरमैन रहे लोगों द्वारा जनता के पैसे व योजनाओं का बंदर बांट कर भ्रष्टाचार करने वालों को बता देना चाहता हूँ कि जनता के पैसे के साथ हुए भ्रष्टाचार की जांच करा कर भ्रष्टाचार का खुलासा करके वसूली भी करने का काम भी बीजेपी सरकार करेगी. 

'कमल खिला तो बहेगी विकास की गंगा'

केशव मौर्य ने कहा कि बीजेपी गुंडागर्दी से मुक्त अपराध से माफिया के मुक्त सुशासन देने वाली पार्टी है. और जब से आपने देश व प्रदेश में माननीय नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाई है तब से एक समीक्षा पीलीभीत में रह गई है. पीलीभीत नगर पालिका कमल खिला दो तो विकास की गंगा बहेगी और बेहतर काम किया जाएगा. 

ये भी पढें- Muzaffarnagar News: योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मिली बड़ी राहत, सात साल पुराने मामले में हुए बरी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget