एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: मेरठ महापौर सीट का तिलिस्म तोड़ना बीजेपी के लिए होगा मुश्किल, चौंकाने वाला रहा है इतिहास

UP Nikay Chunav 2023 Date: मेरठ मेयर सीट पर जनता हमेशा ही सत्ता के खिलाफ महापौर चुनती है. जिसकी भी सूबे में सत्ता रही मेरठ की महापौर सीट जीतने का उसका सपना हमेशा ही अधूरा रह गया.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. पहले चरण के लिए नामांकन हो चुका है जबकि दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. बीजेपी, समेत सभी राजनीतिक दल इस बार अपनी जीत का दम भर रहे हैं, लेकिन मेरठ की मेयर सीट पर जनता के मन को टटोल पाना बहुत मुश्किल काम है. इस सीट का इतिहास है ऐसा रहा है कि यहां की जनता सत्ता के खिलाफ वोट करके महापौर चुनती है. इस मिथक को अब तक तो मेरठ सीट पर कोई नहीं तोड़ पाया.
 
मेरठ की जनता अब तक ऐसा ही करती आई है, जिसकी सरकार होती है उसके खिलाफ ही यहां की जनता ललकार भरती है. लेकिन क्या इस बार ये तिलिस्म टूट पाए या इस बार जनता सत्ता विरोधी लहर में जाएगी इस बार तमाम राजनीतिक जानकारों की नजरें इस पर बनी हुई हैं. 
 
मेरठ मेयर सीट का तिलिस्म
मेरठ नगर निगम पश्चिमी उत्तर प्रदेश का वो नगर निगम जहां की आवाम हमेशा ही सत्ता के खिलाफ महापौर चुनती है. जिसकी भी सूबे में सत्ता रही मेरठ की महापौर सीट जीतने का उसका सपना हमेशा ही अधूरा रह गया. न सत्ता की हनक काम आई और न ही नेताओं की फौज, हालांकि इस बार बीजेपी को भरोसा है कि उनकी सरकार और उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारे पुराने मिथक तोड़ रहे हैं और इस बार मेरठ में भी इस तिलिस्म को बीजेपी ही तोड़ेगी. इस बार मेरठ सीट पर महापौर उनका ही होगा.
 
अब आपको मेरठ नगर निगम की महापौर सीट का वो इतिहास समझाते हैं जिसके चक्रव्यूह में सता दल हमेशा ही फंसता आया है. 
- साल 1995 में मेरठ नगर निगम सीट अस्तित्व में आई और बीएसपी के अय्यूब अंसारी मेयर बने.
- साल 2000 में बीजेपी से राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे तब यहां बसपा के शाहिद अखलाक मेयर बने.
- साल 2006 में मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे तब बीजेपी की मधु गुर्जर मेयर बनीं.
- साल 2012 में सपा की सरकार थी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब बीजेपी से हरिकांत अहलूवालिया जीते
- 2017 में योगी आदित्यनाथ सीएम बने तो बीएसपी की सुनीता वर्मा महापौर बन गईं.
 
सपा ने किया जीत का दावा
ये आंकड़ें ही अपने आप में मेरठ महापौर सीट के इतिहास को बताने के लिए काफी हैं. हालांकि इस बार बसपा दावा कर रही है कि इस सीट पर चौथी बार भी बसपा की मेयर होंगी. मेरठ में अब तक मेयर सीट पर बीजेपी या फिर बीएसपी ही कब्जा जमाती आई है. जबकि सपा का मेरठ महापौर बनाने का सपना अभी तक सपना ही है. इस बार सपा ने यहां से सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मैदान में उतारकर गुर्जर कार्ड खेला है. सपा नेताओं का कहना है इस बार ना भाजपा न बसपा इस बार सपा का महापौर बनेगा. 
 
क्या बीजेपी तोड़ पाएगी मिथक?
मेरठ में सत्ता के खिलाफ महापौर सीट पर जनमत देने के पीछे की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन चर्चा हमेशा यही रहती है कि जिसकी सत्ता उसका मेयर बन हो नहीं सकता. अब इस तिलिस्म को क्या बीजेपी तोड़ पाएगी या फिर इस बार भी बाजी उसके हाथ से निकलकर किसी दूसरे दल के खेमे में चली जाएगी, ये देखने वाली बात होगी. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget