एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में बरसे सीएम योगी, कहा- 'जो सीना तान चलते थे, वो माफिया जान की भीख...

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने कहा कि जातिवाद की राजनीति ने प्रदेश का बेड़ागर्क कर रखा था. इसी जातिवाद की राजनीति ने माफिया पैदा किए. ये माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे.

UP Nikay Chunav 2023 Date:  सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी दलों का नाम लिए बगैर उन पर जोरदार हमला किया. सीएम योगी ने कहा कि जातिवाद की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ागर्क कर रखा था. इसने यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया. इसी जातिवाद की राजनीति ने माफिया पैदा किए. ये माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे. व्यापारियों के व्यापार को जबरन हड़प लिया. प्रदेश की जनता ने जातिवाद की राजनीति करने वालों को नकारा है, 6 साल पहले सीना तान कर चलने वाले माफिया अब गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांग रहे हैं.  

सीएम योगी शुक्रवार शाम राप्तीनगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी, जबकि आज स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिया जाता है. व्यापारियों को दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है. उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो पैसा देगी. उसका इस्तेमाल बिना भेदभाव हो, इसके लिए सभी निकायों में बीजेपी की पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाना होगा.

बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने विधानसभा चुनाव में वो एक भी दिन प्रचार करने नहीं आए. अन्य क्षेत्रों के चुनाव-प्रचार में व्यस्त रहे. तब भी यहां की जनता ने मुझे एक लाख वोटों से जिताया. यहां का हर मतदाता हमारे चुनाव को अपना चुनाव मानता है. उन्होंने कहा कि इसी अपनत्व से उनकी हर समस्या मेरी समस्या हो जाती है और उसके निदान के लिए मैं जी-तोड़ प्रयास करता हूं. उन्होंने दावा किया कि चुनाव डॉ मंगलेश जीतेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं. लेकिन उनकी जीत इतनी भारी बहुमत से होनी चाहिए ताकि पूरे देश में संदेश जाए कि गोरखपुर का हर मतदाता विकास चाहता है. 

कोरोना संकट का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत ने अपने सभी नागरिकों के लिए फ्री टेस्ट, फ्री उपचार व फ्री वैक्सीन के साथ 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की. यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है. ऐसा दुनिया में कहीं और नहीं हुआ. पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंचों पर भारत का सम्मान बढ़ा है. पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है.

बीजेपी सरकार की योजनाओं की तारीफ 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योजनाओं का लाभ देने के लिए किसी की जाति मत मजहब नहीं पूछी जाती बल्कि पात्रता ही प्राथमिकता होती है. उन्होंने बताया कि अकेले गोरखपुर शहर में पीएम आवास योजना के तहत 33 हजार गरीबों को मकान बनाकर दिए गए हैं. इससे उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है. 2.61 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं. 1.75 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए. 

बीते 5-6 सालों में गोरखपुर के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आज गोरखपुर में क्या नहीं है, यहां एम्स बन चुका है. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवा चलती है. चिड़ियाघर है. वातानुकूलित प्रेक्षागृह, अपनी खूबसूरती से रामगढ़ताल फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बन गया है. गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय हैं और वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की क्षमता है. यहां जल निकासी की उत्तम व्यवस्था हो, अंडर ग्राउंड केबलिंग हो, हर घर नल, हर गली में एलइडी स्ट्रीट लाइट हो, शोहदों का आतंक न हो, कूड़े के ढेर न दिखें. शहर सुंदर, सुरक्षित और स्मार्ट दिखे, ये नगर निगम के माध्यम से बनेगा. 

विपक्ष पर किया करारा हमला

गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने लोगों में जोश भरते हुए विपक्षी पार्टियों पर करारा हमला बोला और कहा, सदियों से जिस रामराज्य का इंतजार था, वो रामराज्य आ गया है. गुरु गोरखनाथ की धरती पर पहली बार एक चिकित्सक को महापौर के प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने दिया है. पूरा गोरखपुर ऑटोमेटिक हो गया है. नए वोटर विकास की राजनीति पर वोट करेंगे. भ्रष्टाचारियों का नाश हो गया है.

ये भी पढें- Nagar Nikay chunav 2023: आखिर उम्मीदवारों को लेकर क्यूं इतनी कंफ्यूजन रहती है सपा, बीजेपी ने कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget