एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी के गढ़ अयोध्या में किस पार्टी का होगा मेयर? बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

Ayodhya Nikay Chunav 2023: अयोध्या बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यही वजह है कि हर किसी की निगाहें अयोध्या मेयर चुनाव पर टिकी हुई हैं लेकिन यह जनता तय करेगी की अयोध्या का मेयर कौन होगा.

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में निकाय चुनाव इस बार बहुत ही दिलचस्प होने जा रहा है. सभी राजनीतिक पार्टीयों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया हैं.  इस बार अयोध्या में कुल 9 मेयर प्रत्याशी मैदान में है. इस बार देखना होगा कि किसके सर पर मेयर का ताज होगा. हालांकि अयोध्या बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यही वजह है कि हर किसी की निगाहें अयोध्या मेयर चुनाव पर टिकी हुई है लेकिन यह जनता तय करेगी की अयोध्या का मेयर कौन होगा. 11 मई को मतदान के बाद ही तय होगा कि अयोध्या से किसका किस्मत चमकने वाला है.

अयोध्या निकाय चुनाव को लेकर बसपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया है कि हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से है. इसके अलावा कोई भी पार्टी उसके टक्कर में नहीं है. वहीं सवाल यह है कि अयोध्या तो भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन बसपा के प्रदेश अध्यक्ष इस सीट से जीत का दावा कर रहे हैं. खैर उनका दावा कितना मजबूत साबित होता है यह 11 मई को जब मतदान होगा तब जनता तय करेगी. अब कई सवालो का जवाब अयोध्या की जनता ही देगी.

 जीत के लिए बसपा का जातिय समीकरण

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि "अयोध्या का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राममूर्ति यादव के पक्ष में पूरा समीकरण बन गया है क्योंकि लगभग पिछड़ा समाज 130000 है 55000 एससी समाज है. मुस्लिम समाज लगभग 40,000 है और ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य समाज के लोग भी चाह रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जिताया जाए. यहां पर जो मेयर थे भारतीय जनता पार्टी के उन्होंने ढाई साल पहले तमाम ग्रामीण क्षेत्रों को महापालिका में शामिल किया गया था. जिसमें ग्राम प्रधानों का भी चार्ज छीन लिया गया था और जो मेयर थे बीजेपी के और इनके द्वारा भी कोई काम नहीं किया गया है. इस सीट पर लड़ाई सीधी बीजेपी और बसपा की है और कोई दल लड़ाई में अगल-बगल दिखाई नहीं पड़ रहा है.  इसमें आम जनता बसपा और बीजेपी की लड़ाई देख रहा है. बीएसपी को बीजेपी के विकल्प में बीएसपी को अच्छा मान रही है.

उन्होनें आगे कहा कि राममूर्ति यादव आशापुर से ग्राम प्रधान और बीडीसी भी रहे हैं. वे बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं. उनका जो यहां पर व्यक्तित्व है मेयर सीट के लिए सभी लोग उनको चाह रहे हैं. हमारे पार्षद भी अच्छी संख्या में जीत करके आएंगे. गलत तरीके से लोगों से हाउस टैक्स लिया जा रहा है पूरे शहर में रास्ते ध्वस्त हैं. गंदगी पूरे शहर में चरम सीमा पर है. जब हमारे मेयर प्रत्याशी राममूर्ति यादव जीत करके आएंगे तो इन सब कामों को भलीभांति कराएंगे. सभी दलों में बगावत है भारतीय जनता पार्टी में कई दावेदार थे और कई लोग निर्दल भी लड़ रहे हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी में कोई भी बगावत नहीं है. यादव बहुजन समाज पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता रहे हैं और कई वर्षों से बहुजन समाज पार्टी में इमानदारी से सेवा कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव में भी बसपा बूथ लगाने का काम वह कर रहे हैं और उनकी यादव समाज में बहुत बड़ी पकड़ है. हमको पिछड़े समाज में देना था यहां पर मेयर की सीट बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो एक दावा करते हैं कि जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी. बहुजन समाज पार्टी के साथ हर समाज के लोग हैं और समाजवादी पार्टी पिछले चुनाव में भी मेयर का खाता नहीं खुला था और बहुजन समाज पार्टी बहुत ही मजबूती के साथ भाजपा को टक्कर देने का काम पिछले चुनाव में भी किया था.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में मुस्लिम वोट 40 सीटों पर तय करेगी जीत-हार, जानिए पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget