एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बलिया में सपा का ये दांव पड़ा उल्टा! बागी नेताओं ने बढ़ाई मुश्किलें, बीजेपी की राह हुई आसान

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के बलिया निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की लड़ाई अब और भी ज्यादा कड़ी हो गई है. सपा ने जहां बीजेपी को फंसाने के लिए बड़ा दांव चला है तो वहीं बागी अब भारी पड़ रहे हैं.

UP Nikay Chunav 2023 Date: यूपी निकाय चुनाव में इस बार बलिया (Ballia) नगर पालिका अध्यक्ष पद की लड़ाई कड़ी हो गई है. सब एक दूसरे के वोट काटने के लिए चालें चल रहे हैं. एक तरफ भाजपा (BJP) के मंत्री, सांसद अपने प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सपा (SP) ने भी वैश्य समाज से ही लक्ष्मण गुप्ता को अपना प्रत्याशी उतार कर भाजपा का वोट काटने की तैयारी की है. दूसरी तरफ नगर पालिका से दो बार अध्यक्ष रहे सपा से निष्कासित नेता अब निर्दलीय मैदान में आ गए हैं. वहीं सपा से टिकट कटने के बाद बसपा में शामिल हुए निषिद्ध श्रीवास्तव भी सपा को ही नुकसान पहुंचा रहे है. 

भाजपा प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता का कहना है कि हम 27 साल के बनवास से उबर रहे हैं. हम वैश्य समाज से आते हैं. वैश्य समाज का योगी, मोदी, मंत्री दयाशंकर सिंह पर पूरा भरोसा है कि इस बार अद्भुत विकास होगा. उन्होंने कहा कि वैश्य बिरादरी बंटने वाली नहीं है. एक वोट भी नहीं बचेगा. तो दूसरी तरफ सपा ने भी वैश्य समाज से लक्ष्मण गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अपने इस दांव के जरिए सपा बीजेपी के वोटबैंक में सेंध मारने की फिराक में है. लेकिन सपा की मुश्किलें यहां कम होने वाली नहीं हैं. 

बागियों ने बढ़ाई सपा की मुसीबत

दरअसल, बलिया के ही सपा के नेता नारद राय की सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता से पुरानी अदावत है. जिसकी वजह से नारद राय और उनके समर्थक अब सपा की बजाय अब पर्दे के पीछे से निर्दलीय उम्मीदवार संजय उपाध्याय के पक्ष में काम कर रहे हैं. नारद राय चाहते थे कि संजय उपाध्याय को सपा से टिकट दिया तो उन्होंने निर्दलीय ताल ठोंक दी है. नारद राय से अदावत पर पर सपा प्रत्याशी ने कहा कि यह सब पुरानी बातें है. अगर वो हमारे नेता अखिलेश यादव जी के साथ नहीं है तो हमारे साथ कैसे रहेंगे?

दूसरी तरफ 20 सालों से सपा के लिए काम कर रहे निषिद्ध श्रीवास्तव का भी टिकट काट दिया, जिससे नाराज होकर वो भी बागी हो गए और उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली और अब वो बसपा से मैदान में हैं. निषिद्ध का दावा है कि वो 20 सालों से सपा में काम कर रहे थे, वहां के लोगों का आशीर्वाद भी उनके साथ है. उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थक साफ कहते हैं कि आप किसी भी पार्टी में रहो हमारा पूरा समर्थन है. 

बीजेपी ने किया चुनाव को लेकर दावा

जाहिर है टिकट कटने से नाराज नेताओं की बगावत सपा पर भारी पड़ सकती हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी जिला उपाध्यक्ष व निकाय चुनाव के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी क्योंकि दिल्ली में मोदी, यूपी में योगी और बलिया में भाजपा का चेयरमैन होगा तो ट्रिपल इंजन हो जाएगा. बलिया में अबकी कमल का फूल खिलेगा. वैश्य जाति के वोटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि  भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है. गांव और गरीब की राजनीति करती है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अतीक की हत्या के बाद प्रयागराज में पहली बार गरजे सीएम योगी, कहा- 'सबका हिसाब बराबर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget