एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने यूपी के इस डिप्टी सीएम को बताया 'माफिया', कहा- 'पहले चौकीदारी करते थे'

UP Nikay Chunav 2023: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि वो किसी जमाने में चौकीदारी हुआ करते थे और उनके बारे में कई बार अखबारों में माफिया लिखा है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) औरैया (Auraiya) के बिधूना में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP), सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि सीएम से जब भी कोई सवाल पूछो तो वो तमंचे की बात करते हैं. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) पर भी तीखा हमल करते हुए कहा वो किसी जमाने में चौकीदारी हुआ करते थे और उनके बारे में कई बार अखबारों में माफिया लिखा है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण में जहां चुनाव हुआ है वहां बीजेपी बुरी तरीके से हार रही है और घबराई हुई है. पहली बार आपने देखा होगा कि नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी के लोग हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं. चुनाव सामान्य होता था और जिला स्तर के और विधानसभा स्तर के लोग प्रचार प्रसार करते थे, लेकिन बीजेपी हेलीकॉप्टर लेकर घूम रही है. उनसे पूछिए कूड़ा हटा तो बोलते हैं तमंचा, उनसे पूछा बेरोजगारी खत्म हुई तो कहते हैं तमंचा और एक तो ऐसे डिप्टी सीएम है जो खुद वेंटिलेटर पर हैं और दूसरी पार्टी को वेंटीलेटर पर बोल रहे हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि वो अपराध की बात करते हैं, सोचिए अगर मुख्यमंत्री जी ने अपने मुकदमे वापस न लिए होते तो कितनी बड़ी मुकदमों की सूची होती. कौन नहीं जानता कि मुख्यमंत्री ने मुकदमे वापस लिए और एक डिप्टी सीएम आप सोचिए कौन सा मुकदमा नहीं लिखा गया था उनके खिलाफ उन्होंने फर्जी चंदे की पर्ची छुपाई थी उसी पर केस हो गया था. सरकार ने वापस न लिया होता तो केस चल रहा होता. यह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं. झूठ बोल रहे हैं उन से पूछिए बेरोजगारी महंगाई क्यों नहीं कम हुई तो इनके पास जवाब नहीं है. 6 साल से तमंचा दिखाई दे रहा है. जिस मुख्यमंत्री को तमंचा दिख रहा है, वो प्रदेश का क्या विकास करेगा?

ब्रजेश पाठक को बताया माफिया

अखिलेश ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी जमाने में चौकीदारी हुआ करते थे और उनके बारे में कई बार अखबारों में माफिया लिखा है. अगर आप तस्वीर और खबर चाहते हो तो हम भिजवा देंगे. यह वो लोग हैं जो एक डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं करा सकते हैं. जिन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज का बजट खा लिया. वो क्या बोलेंगे स्वास्थ्य विभाग का बजट बर्बाद हो गया है. सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि निकाय चुनाव में उनकी जीत होगी और आगे 2024 में भी सपा ही जीतने जा रही है. जिस तरह बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटें हार जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget