एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर बीजेपी गदगद, नतीजों से पहले ही जीते 70 फीसदी प्रत्याशी

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले निर्विरोध चुने गए सदस्यों की लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की है. पहले चरण के चुनाव में 85 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है. दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोट डाले जाएंगे. 13 मई को निकाय चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. लेकिन दूसरे चरण में होनेवाले मतदान से पहले कुल 77 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. निर्विरोध निर्वाचित होने वाले बीजेपी के सदस्यों की संख्या 70 फीसदी है. यानी बिना वोटिंग के ही बीजेपी ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अर्द्धशतक मार दिया है. निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सात नगर निगमों समेत कुल 38 जिलों में वोटिंग होनी है. वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी. बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या नगर निगम की सीटों पर मतदान होगा.

दूसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी का मनोबल क्यों ऊंचा?

दूसरे चरण के मतदान से पहले निर्विरोध चुने गए सदस्यों की लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की है. लिस्ट के अनुसार दूसरे चरण में कुल 77 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई नगर निगम पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्य शामिल हैं. 77 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में बीजेपी के करीब 50 हैं. यानी 77 में से 48 बीजेपी सदस्य बिना वोटिंग हुए चुन लिए गए. पहले चरण के चुनाव में भी करीब 85 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. निर्विरोध होनेवाले सदस्यों में बीजेपी की जीत का प्रतिशत लगभग 70 फीसदी था.

बीजेपी के लगभग 60 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित चुने गए थे. अब पार्टी दावा कर रही है कि नतीजे आने के बाद सभी जगह बीजेपी उम्मीदवारों की जीत होगी. प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि बीजेपी के सदस्य इस बार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और बताता है कि कैसे पार्टी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. हालांकि पहले चरण के तहत नगर निगम में हुई कम वोटिंग से पार्टी चिंतित है. प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान साफ तौर पर कह रहे हैं कि बीजेपी अपने स्तर पर जांच रही है कि आखिर वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में क्यों शामिल नहीं हुए.

दूसरे चरण के तहत गौतम बुद्ध नगर की रबूपुरा नगर पंचायत पर भी वोटिंग 11 मई को होनी थी लेकिन अब रबूपुरा में वोट नहीं डाले जाएंगे. रबूपुरा नगर पंचायत सीट पर बीजेपी ने नया इतिहास बनाया है. बीजेपी उम्मीदवार ना केवल पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुआ है बल्कि सभी जगह बीजेपी के वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. जाहिर है चुनाव से पहले इस तरह सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने से बीजेपी का मनोबल काफी बढ़ा हुआ होगा. 

UP Politics: 'सपा के विधायक जेल में बाप-बाप चिल्ला रहे', योगी के मंत्री नंदी बोले- अपराधी थर-थर कांप रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget