एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023 Voting: निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रतिक्रिया दी है. राज्य के 38 जिलों में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग होगी.

UP Civic Polls 2nd Phase Voting: यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य के 38 जिलों में गुरुवार को वोटिंग होगी. वोटिंग सभी जगहों पर सुबह सात बजे शुरू होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी. वोटिंग के लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं. वहीं वोटिंग से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रतिक्रिया दी है. 

सीएम योगी ने कहा, "उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है. सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें. मतदान जरूर करें. आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा. ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान."

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और अमेठी समेत 38 जिलों में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा. इस चुनाव के लिए प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रमुख नेताओं और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी. चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया था.

UP Road Accident: शिवपाल यादव के करीबी महावीर यादव का सड़क दुर्घटना में निधन, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा

सात नगर निगमों में होगी वोटिंग
राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे. दूसरे चरण में मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या नगर निगमों के महापौर का भी चुनाव होगा. इस चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार तथा इनके 3,459 सदस्यों के पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget