एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: अखिलेश यादव का दावा- ऐसा हुआ तो मैनपुरी में डिंपल यादव को जीतने से कोई रोक नहीं सकता

Mainpuri By-Election: अखिलेश ने मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ, लेकिन नौकरी नहीं मिली. सरकार बजट की बात कर रही, जब देश नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा.

Mainpuri Bypoll: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को सेना में युवाओं की भर्ती योजना अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा. अखिलेश यादव ने बुधवार को मैनपुरी समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित किया और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव को विजयी बनाने के लिए जनसम्पर्क किया.

सपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अखिलेश यादव ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है. उन्होंने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा, जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा. फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली. सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा.

मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बहुत सम्मान दिया है. उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से कहा, अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत करेंगे, तो इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी. आपके लोग हर जगह हैं. भूतपूर्व सैनिकों की बात पर जनता भरोसा करती है.सबसे ज्यादा सेवानिवृत्त फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा में हैं.

'बीजेपी कर रही साजिश'
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी साजिश कर सकती है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मेहनत कर रही है, पूर्व सैनिक भी साथ दे देंगे तो पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता. अखिलेश यादव ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी फैसले का मन बनाया तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया.उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, बताया गया कि वहां बहुत ठंड होती है, आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वे धोती कुर्ते में ही गए. उन्होंने कहा कि नेताजी रूस भी धोती कुर्ते में गए थे. रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ कर नेताजी का स्वागत किया था.

'नेताजी ने हमेशा जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी के कारण ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जल्दी बन पाया. 26 नवंबर, 2016 को सुखोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि हमने समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसानों की सुविधा के लिए मंडियां स्थापित की थीं लेकिन बीजेपी ने उसे बर्बाद कर दिया.इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नेताजी ने ही शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करके सम्मान दिलाया.पहले तो सिर्फ टोपी और बेल्ट भेजी जाती थी. नेताजी किसानों के नेता थे और वे कहते थे कि किसान का बेटा ही फौज में जाता है.जब वे रक्षामंत्री थे तो तब हमारी सेना ने चीन को खदेड़ने का काम किया था.नेताजी ने हमेशा जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2022: प्रयागराज में विकास की सौगातें देकर वोटरों को रिझाने की कोशिश करेंगे CM योगी, कुंभ मेले की तैयारियों की होगी समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget