एक्सप्लोरर

यूपी से यह था सैयद सालार मसूद गाजी का रिश्ता, अब सवाल- सूफी संत या आक्रांता! ऐसे हुई थी मौत

औरंगजेब का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि यूपी में Syed Salar Masood Ghazi: को लेकर विवाद शुरु हो गया है. इस मामले में सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. आइए जानते हैं कि सैयद सालार मसूद गाजी कौन था?

Syed Salar Masood Ghazi: महाराष्ट्र में औरंगजेब का मामला अभी थमा नहीं था कि अब उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की लेकर विवाद छिड़ गया है. संभल के नेजा मेले के बाद अब सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले पर रोक की मांग उठी है. विश्व हिंदू परिषद के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है और सैयद सालार मसूद हाजी की दरगाह पर लगने वाले उर्स पर रोक की मांग की है. अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने  बहराइच से मजार को भी हटाने की मांग की है.  आइए आपको बताते हैं कि सैयद सालार मसूद गाजी कौन था और यूपी से उसका क्या रिश्ता था?

सैयद सालार मसूद गाजी महमूद गजनवी का भांजा था. वह महमूद गजनवी का सेनापति भी था. 1206 ईस्वी में सालार गाजी ने सोमनाथ के आस-पास हमला किया. गुजरात के बाद सैयद सालार गाजी आज के उत्तर प्रदेश पहुंचा. उत्तर प्रदेश में गाजी सालार का मुकाबला राजा सुहेलदेव से हुआ. सुहेलदेव  उस वक्त श्रावस्ती राज्य के राजा हुआ करते थे. सुहेलदेव ने 21 राजाओं के साथ मिलकर संयुक्त सेना बनाई. बहराइच में सालार गाजी और संगठित सेना के बीच जंग हुई. 21 राजाओं की संगठित सेना से जंग में सैयद सालार मारा गया. सालार गाजी को बहराइच में ही दफनाया गया और यहीं उसकी कब्र है .

1034 ईस्वी में महाराजा सुहेलदेव ने हराया था. उसकी मौत के बाद 1250 में सैयद सालार की कब्र पर मकबरा बनाया गया मकबरा सालार मसूद गाजी की दरगाह के तौर पर विख्यात है. हर साल दरगाह पर 4 उर्स यानी धार्मिक जलसे होते हैं. जायरीन सालार मसूद मकबरे पर चादर चढ़ाते हैं.

अब सवाल उठता है कि सैयद सालार पर कहां-कहां जलसा होता है? तो आपको बता दें संभल में सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर नेजा मेला लगता है और बहराइच में दरगाह पर मेला लगता है. 

कहां दफनाया गया सालार?
सैयद सालार मसूद की मौत के बाद उसे बहराइच की चित्तौरा झील के किनारे उसे दफनाया गया था. सैयद सालार की मौत के 200 साल बाद 1250 में मुगल शासक नसीरुद्दीन महमूद ने कब्र को मकबरा का रूप दे दिया था इसके बाद फिरोजशाह तुगलक ने मकबरे के बगल में कई गुंबदों का निर्माण कराया जिसके बाद से यहां हर साल मेला लगता है जिसका हिंदू संगठन विरोध कर रहा है.

तमिलनाडु में इस मुद्दे पर DMK के समर्थन में आए अखिलेश यादव, कहा- 'मैं साथ हूं क्योंकि BJP...'

इस वक्त ये बहस क्यों?
संभल में गाजी सालार की याद में लगने वाले मेले पर रोक लग गई है. संभल के बाद बहराइच से सालार की कब्र हटाने की मांग की जा रही है.  सियासी प्रतिक्रियाओं की बात करें तो सीएम योगी ने कहा- किसी आक्रांता का महिमा मंडन ना हो. वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि BJP मिली-जुली संस्कृति को खत्म कर रही है. उधर कांग्रेस का तर्क है कि गाजी सालार का सब सूफी संत मानते हैं. सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि  सालार गाजी सूफी संत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget