एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में प्रेमिका को फंसाने के लिए पिता ने रची गहरी साजिश, बेटी के साथ रेप के बाद की हत्या

Unnao News: उन्नाव में दो दिन पहले रेल की पटरी के पास मिले दलित किशोरी के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ. पिता ने ही प्रेमिका को फंसाने के लिए बेटी के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

Unnao Crime News: यूपी के उन्नाव (Unnao) में दो दिन पहले रेल की पटरी के पास मिले दलित किशोरी के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ. इस किशोरी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई थी. इस मामले को स्वाट टीम ने 48 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक किशोरी के साथ रेप (Girl Raped) और फिर उसकी हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पिता है. पुलिस की पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस अपराध में पीड़िता की मां ने भी पिता का साथ दिया. पुलिस (Unnao Police) ने दोनों आरोपी मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस मामले का खुलासा करने पर स्वाट टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है. 

किशोरी की रेप और हत्या मामले में खुलासा

खबर के मुताबिक उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के अगवा होने की सूचना उसकी मां ने 5 जून को 112 नंबर पुलिस को दी थी. महिला ने बताया गया कि रात करीब 9.30 बजे घर की छत से बेटी को अगवा कर लिया गया. सोमवार को लापता किशोरी का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला था. बेटी का शव मिलने के बाद मृतका की मां ने गांव के ही लोधी समुदाय की महिला के दो भाई, जेठ व देवर पर बेटी को अगवा कर रेप और हत्या का आरोप लगाया था. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले जख्म के निशान

ASP शशिशेखर सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था. पुलिस ने महिला के अलावा उसके दो भाइयों, देवर, जेठ पर अपहरण, हत्या और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतका के शरीर पर चोट के 8 गहरे निशान मिले और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी गहरे जख्म मिले. इस मामले की जांच के लिए बांगरमऊ पुलिस के अलावा स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप यादव को दी गई.

Bulandshahr Robbery: सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली, नाराज व्यापारियों ने दी ये चेतावनी

48 घंटे में स्वाट टीम ने किया खुलासा

मंगलवार दोपहर IG रेंज लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर सघन निरीक्षण किया और जल्द खुलासे के आदेश दिए. उधर मृतका के पिता के बार-बार बयान बदल रहा था जिसके बाद IG रेंज ने सख्ती से 2 घंटे तक पूछताछ की. पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गया और उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया. पिता ने बताया कि उसका गांव की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला उसे फंसाना चाह रही थी, उसके भाई, देवर और जेठ लगातार धमकी दे रहे थे कि उसकी बेटी के साथ गलत करेंगे. जिसके बाद उसने महिला को फंसाने के लिए इस पूरे जघन्य अपराध को अंजाम दिया और बदनामी के डर से भाग निकला. 

किशोरी का पिता ही निकाला आरोपी

पीड़िता के माता-पिता ने 3 जून को बेटी की हत्या की साजिश रची थी और 5 जून को इस वारदात को अंजाम दिया. SP उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले का मास्टर माइंड पिता ध्रुव कुमार था. जिसमें उसकी मां ने भी पूरा साथ दिया. पुलिस ने पिता के साथ मां पर भी 120 B का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने अपनी प्रेमिका को फंसाने के इस वारदात को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Banda जेल के डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, Mukhtar Ansari को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के आरोप में कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget