एक्सप्लोरर

Sitapur News: निजी नर्सिंग होम का कारनामा, पैसे ऐंठने के लिए मृत युवक का इलाज करते रहे डॉक्टर

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डॉक्टर पैसे बनाने के लिए एक मृत युवक का इलाज करते रहे. ये सब तब हुआ जब सीएचसी अस्पताल में डॉक्टर पहले ही उसकी मौत की पुष्टि कर चुके थे.

Sitapur News: यूपी के सीतापुर (Sitapur) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पैसे बनाने के चक्कर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम (Nursing Home) के डॉक्टर मृत शख्स का इलाज करते रहे. वो भी तब जब सीएचसी (CHC) ने उसे पहले से ही मृत घोषित कर दिया था. लेकिन जब परिजन किसी उम्मीद में उसे प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे तो परिजनों को सच बताने की जगह डॉक्टरों ने मृत युवक का ही इलाज करना शुरू कर दिया. सीएचसी द्वारा की मौत की पुष्टि के पेपर और नर्सिंग होम में हुए इलाज के पेपर इस धांधली का सबसे बड़ा प्रमाण हैं.

करंट लगने से हुई युवक की मौत

दरअसल कोतवाली क्षेत्र के जाफरपुर गांव में रहने वाला 30 साल का युवक मनीष, बुधवार की दोपहर घर के बाहर लगे हैंडपंप में पानी पीने गया था. इस हैंडपंप में एक बिजली का मोटर बंधा था, जिससे करंट उस नल में उतर आया. मनीष इस करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी महमूदाबाद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया और इसी पुष्टि करते हुए पर्ची भी दे दी. लेकिन अचानक जवान बेटे को खाने की बात मानने को तैयार नहीं थे और वो मनीष को सिधौली मार्ग पर बने सुधा अस्पताल ले गए. 
 
मृत युवक का इलाज करते रहे डॉक्टर
इसके बाद सुधा नर्सिंग होम का पैसे बनाने का खेल शुरू हो गया. उन्होंने पीड़ित परिवार से पैसे ऐंठने के चक्कर में मृत मनीष के इलाज का नाटक करना शुरू कर दिया और 2250 रुपए की दवाई तथा 1600 रुपए के चिकित्सीय फीस का बिल बनाकर परिजनों को थमा दिया. इसके बाद उन्हें परिजनों को बताया कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के खिलाफ मृत युवक का इलाज करने और फर्जी बिल वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. किसी तरह लोगो ने परिजनों को शांत कराया और फिर शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया. 
 
वहीं दूसरी तरफ सीएमओ डा. मधु गैरोला का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई शिकायत ही नहीं मिली है. शिकायत मिलते ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. 
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget