एक्सप्लोरर

Bareilly News: अब जरूरी पेपर्स के लिए नहीं काटने होंगे बाबुओं के चक्कर, शुरू हुआ सिंगल विंडो सिस्टम

Bareilly News: बरेली में अब जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए बाबुओं के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे. एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की है.

Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में अब लोगों को अपने जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए बाबुओं के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे. बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) की शुरुआत की है. जिसके जरिए पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस से सबंधित अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन अब सिंगल विंडो पर ही हो सकेगा. बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने फीता काटकर सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया.

अब एक जगह से होंगे ये सारे काम
बरेली के एसएसपी ऑफिस में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की गई. इसका उद्घाटन आज बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने फीता काटकर किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की ये सराहनीय पहल है. इसके जरिए अब लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. लोगो को भ्रष्टाचार से भी निजात मिलेगी. सिंगल विंडो सिस्टम का डीएसपी को नोडल अफसर बनाया गया है. इसके साथ ही इसमें 6 कांस्टेबल और एक इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा की सिंगल विंडो सिस्टम को जोन के सभी थानों में शुरू किया जाएगा.

एडीजी ने कही ये बात 
एडीजी ने कहा कि पुलिस से मिलने वाले समस्त प्रकार के सत्यापनों व रिपोर्टों को नियत अवधि में आवेदक को प्राप्त कराने के लिए सिंगल विंडो की शुरुआत की गयी है. इस सिंगल विंडो के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक रहेगा. इस विंडो पर हर वर्किंग डे पर काम होगा. कोई भी व्यक्ति अपने चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाईसेंस, पासपोर्ट सत्यापन, ठेकेदारी प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि विभिन्न प्रकार के सत्यापन व रिपोर्ट नियत समय में प्राप्त कर सकता है. 

Shrikant Tyagi Case: कौन है श्रीकांत त्यागी केस में पीड़ित महिला, BJP सांसद महेश शर्मा की वायरल चिट्ठी से हुआ बड़ा खुलासा

हर महीने इतने लोगों को होगा फायदा

वहीं एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इन आवेदनों के सत्यापनों से सम्बन्धित जानकारी/प्रगति/शिकायत के लिए 0581-4061875 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है. ये नंबर हर वर्किंग डे पर समय सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक काम करेगा. सिंगल विंडो के खुलने से हर महीने करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: श्रीकांत त्यागी केस में पीड़ित महिला ने शेयर किया वीडियो, कहा- त्यागी वर्सेस अग्रवाल न बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget