एक्सप्लोरर

Har Ghar Tiranga को लेकर सपा सांसद एसटी हसन का बीजेपी और संघ पर निशाना, कही ये बड़ी बात

Har Ghar Tiranga: मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने हर घर तिरंगा को लेकर संघ और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा जो लोग आजादी की लड़ाई नहीं लड़े वो सबसे बड़े राष्ट्रभक्त बनना चाहते हैं.

Har Ghar Tiranga: देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. पीएम मोदी (PM Modi) ने इस मौके पर देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है. जिसे लेकर मुरादाबाद (Moradabad) से सपा सांसद डॉ एसटी हसन (S T Hasan) ने संघ और बीजेपी पर निशाना साधा है. एसटी हसन ने कहा कि जिन लोगों ने जंगे आजादी में हिस्सी नहीं लिया और अंग्रेजों का साथ दिया ता वो लोग आज सबसे बड़े राष्ट्रभक्त बनना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने संघ द्वारा अपनी डीपी पर तिरंगा लगाए जाने को लेकर भी तंज कसा. 

सपा सांसद का बीजेपी और संघ पर हमला

सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 साल के बाद अपनी डीपी पर तिरंगा लगाया है. खुशी की बात है 75 साल बाद इन्हें होश आया. देर आये लेकिन दुरुस्त आये. उन्होंने कहा कि जंगे आज़ादी में इनका कोई आदमी शहीद नहीं हुआ. हमारे पुराने खानदान में तो कोई घर ऐसा नहीं रहा जिसने देश की जंगे आज़ादी में अपना कोई न कोई योगदान न दिया हो. हमारे तो खून की नस नस में तिरंगा बहता है.

हर घर तिरंगा को लेकर कही ये बात
देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमेशा से हम लोग 15 अगस्त के दिन अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं तिरंगे का सम्मान होना चाहिए और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. गरीब आदमी राशन लेने जा रहा है तो उसे ज़बरदस्ती 20 रुपये का झंडा बेचा जा रहा है. सरकार को चाहिए गरीबों को मुफ्त में झंडा उपलब्ध कराये और झंडे का पूरा सम्मान होना चाहिए. 

UP News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए नरेश टिकैत, बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

बिना नाम लिए साधा निशाना
सपा सांसद ने बीजेपी और संघ का नाम लिए बगैर निशाना साधा और कहा कि ये लोग अपना गड्ढा भरना चाहते हैं क्योंकि लोग इनसे ये कहते हैं कि तुमने जंगे आज़ादी में कोई योगदान नहीं दिया और अंग्रेजो की मुखबिरी की है इसलिए अब यह लोग देशभक्त बन रहे हैं. अच्छी बात है 75 साल बाद इन्होंने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया. इन्हें देशभक्ति अब याद आई . सपा सांसद ने कहा हर घर झंडा होना चाहिए. देश का यह महापर्व है और 100 पूरे होने पर तो इस से भी बहुत बड़ा महापर्व होगा. चाहे हम हों या न हो. ये राजनीतिक इवेंट नहीं है, बल्कि देश की आज़ादी का महापर्व है.
 
ये भी पढ़ें- 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget