एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान फैली पत्थरबाजी की अफवाह, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Kushinagar News: कुशीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई. इस दौरान किसी ने जुलूस पर पथराव की अफवाह फैला दी. जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. फिलहाल जुलूस पर हुए पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय पत्थरबाजी की अफवाह फैल गई. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है.

कसया नगर के देवरिया मार्ग पर पत्थरबाजी की सूचना पर मस्जिद के पास पुलिस अलर्ट हो गई और कसया नगर में जामा मस्जिद के पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. पूरा मामला कसया नगर में बुधवार की रात का बताया जा रहा है. जहां विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली से प्रतिमा ले जा रहे लोगों पर जामा मस्जिद के पास पत्थरबाजी की अफवाह अचानक फैल गई.

मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात

फिलहाल इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई. एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक अफवाह फैलाने वालों की खोजबीन की गई लेकिन कोई हाथ नहीं आया. करीब दो घंटे तक पुलिस परेशान नजर आई. कसया नगर में दुर्गा पूजा के लिए पंडालों में सजी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए श्रद्धालु लेकर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रतिमा लेकर लोग चौक के निकट स्थित जामा मस्जिद के सामने पहुंचे ही थे कि किसी ने पत्थर फेंकने की अफवाह फैला दी.

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले की तलाश कर रही पुलिस

वहीं जुलूस पर पत्थर फेंकने की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, एएसपी रितेश सिंह, सीओ कुंदन सिंह और कसया थाने के इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने मस्जिद और आस-पास खोजबीन की लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला. इसके साथ ही घटनास्थल पर ईट-पत्थर भी नहीं मिले. इसके बाद दो घंटे तक वहां पुलिस मौजूद रही.

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल ने कहा कि विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जाते समय पत्थर फेंकने की अफवाह फैली थी. मस्जिद और आस-पास खोजबीन की गई, लेकिन कोई नहीं मिला. मौके पर ईट-पत्थर भी नहीं मिले. अफवाह फैलाने वालों की तलाश की जा रही है. सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 
Ayodhya News: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुस्लिम समुदाय की पीएम मोदी से अपील, मस्जिद को लेकर रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget