एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Remarks Row: यूपी में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल पर सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने सरकार को घेरा, जानें- क्या कहा?

रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के लिए प्रचार करने आए सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि प्रदेश में संविधान कहीं नहीं बचा है. अगर बचा होता तो बेगुनाहो को इस तरह से सजा नहीं दी जाती.

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा के लिए लोकसभा उप-चुनाव में प्रचार कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम ने प्रयागराज में प्रदर्शनकारी आरोपियों के घरों पर योगी सरकार के बुलडोजर चलाए जाने पर कहा की नूपुर शर्मा पर कार्रवाई होनी चाहिये. उस पर कार्रवाई में देरी की वजह से प्रदर्शन हुए और अगर सरकार यह कह रही है कि हिंसा हुई है तो हमने अपने बचपन में बहुत से ऐसे प्रदर्शन देखे हैं जो जुमे की नमाज के बाद होते थे लेकिन इन प्रदर्शनों में कभी पत्थरबाजी नहीं हुई यह पत्थरबाजी कौन करा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए और अगर कुछ 8-10 लोग मिलकर माहौल बिगाड़ रहे हैं तो आप उसकी सजा पूरी बस्ती को नहीं दे सकते हैं. 

बेगुनाहो को दी जा रही है सजा
विधायक ने कहा कि जिस तरह से सहारनपुर में युवकों को थाने में पीटने का वीडियो वायरल हुआ है इस तरह आप लोगों को नहीं पीट सकते. उसके लिए कानून है. पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी को जानवरों की तरह मारे पीटे. मैं तो यह नहीं समझ पा रहा कि नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछले दिनों बुलडोज़र पर रोक लगाई थी. संविधान शायद कहीं बचा नहीं है. अगर बचा होता तो बेगुनाह इस तरह न पीट रहे होते. अगर कोई गुनहगार है तो अदालत उसे सजा देगी आप या मैं सजा देने वाले नहीं हो सकते.

Kasganj News: दो दिवसीय दौरे पर कासगंज आईं बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- 'महिला कल्याण के लिए सरकार गंभीर'

'मजहब के नाम पर लड़ाने वालों को हराना है'
अब्दुल्लाह आज़म ने कहा मौसम में बहुत तपिश है. चाहे मौसम की तपिश हो या राजनीतिक तपिश हो इस चुनाव के बाद न किसी की सरकार बनेगी न गिरेगी लेकिन यह ज़रूर तय होगा कि आपकी आवाज देश की लोक सभा मे कितनी मजबूत है. ऐसी आवाज़ जो आपके हक के लिए लड़े. भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है. पुलिस की ज्यादतियों मुरादाबाद सहारनपुर और इलाहाबाद में जो सामने आई है. वह इंसानियत के चेहरे पर ऐसा बदनुमा दाग है जिसकी तस्वीरें रहती दुनिया तक रहेगी और लोग बताया करेंगे कि सिर्फ लोगों को उनका नाम और हुलिया देख कर जानवरों से बदतर तरीके से मारा जाने लगा. हमारा देश एक गुलदस्ता है जिसमें तमाम आस्थाओं को मानने वाले है. जो लोग दूसरे के मज़हब का मज़ाक बनाये वो इस गुलदस्ते के दुश्मन हैं. जो मज़हब के नाम पर हमें लड़ाई उन्हें हराना है. उस सोच को हराना है. मुझे उम्मीद है आप मेरा और मेरे वालिद का सर कभी झुकने नहीं देंगे. सपा प्रत्याशी आसिम राजा लोगों से आज़म खान के नाम पर वोट मांग रहे हैं.

Bhadohi News: धारा 144 लागू होने के बावजूद हिंदू संगठन ने नूपुर शर्मा के समर्थन में निकाला जुलूस, केस दर्ज

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget