एक्सप्लोरर

Raebareli News: रायबरेली में बंदर की जुबां पर लगा शराब का चस्का, ग्राहकों से बोतल छीनकर छलकाता है जाम

Raebareli News: शराब बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि ये बंदर दुकान में रखी शराब को खराब कर देता है. कई बार गल्ले में रखे पैसे को भी इधर-उधर कर देता है और नोटों को फाड़ देता है.

Raebareli News: आपने अक्सर कई बंदर (Monkey) देखे होंगे जो कोई सामान उठाकर भाग जाते हैं या फिर आपके हाथ से कुछ छीन लेते हैं. धार्मिक स्थलों पर अक्सर बंदर किसी बैग, प्रसाद या फल छीनकर भाग जाते हैं लेकिन रायबरेली (Raebareli) में एक बंदर की अलग ही तस्वीर देखने को मिली. इस बंदर को कोई फल या खाने की चीज़ नहीं चाहिए उसे तो शराब का ऐसा चस्का लगा है कि जहां भी बोतल देखता है उस पर झपट पड़ता है. ये बंदर लोगों से उनकी बोतल छीनकर एक बार में ही गटक जाता है.    
 
दरअसल ये बंदर रायबरेली के गौरा विकासखंड के अचलगंज में बनी शराब की एक दुकान के आसपास ही रहता है. वो अक्सर यहां पड़ी बीयर की बोतलों से बची कुची शराब पीता दिखता है. यही नहीं सेल्समैन की माने तो ये लोगों से उनकी शराब की बोतलें छीनने में भी माहिर है. दुकान में बंदर का आतंक बुरी तरह छाया हुआ है. इस दुकान पर जो भी ग्राहक शराब लेने या पीने आता है, उस पर इस बंदर की नजर रहती है और मौका देखते ही ये उस पर झपट्टा मारता है और बोतल छीनकर भाग जाता है. यही नहीं चंद सैकेंडों में ये शराब की पूरी बोतल गटक भी जाता है. 
 
शराबी बंदर से परेशान ग्राहक और दुकानदार
इस शराबी बंदर की हरकतों से यहां से लोग बेहद परेशान है. खास तौर से वो ग्राहक जो यहां शराब खरीदने पहुंचते हैं. अगर यहां आने वाले ग्राहक या दुकानदार उसे भगाने की कोशिश भी करते हैं तो ये बंदर उसे काटने को दौड़ता है. इस बंदर को नशे की इतनी लत लग चुकी हैं कि अगर उसे शराब न मिले तो वो बैचेन हो उठता है. इस बंदर से परेशान दुकानदार और ग्राहकों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी की है लेकिन अब तक उन्हें इससे मुक्ति नहीं मिल सकी है. 
 
शराब बेचने वाले दुकानदार श्याम सुंदर ने कहा कि यहां पर इस बंदर का काफी आतंक है. दुकान के अंदर रखी शराब को वह इधर-उधर करके खराब कर देता है. कई बार गल्ले में रखे पैसे को भी इधर-उधर कर देता है, नोटों को फाड़ देता है. अगर हम लोग उसको भगाने की कोशिश करते हैं तो उल्टा काटने के लिए दौड़ता है. जो भी ग्राहक आते हैं उनसे बोतले छीन लेता है. जिससे ग्राहक बहुत परेशान हो चुके हैं. यही नहीं कई ग्राहकों ने तो यहां आना भी बंद कर दिया है. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget