एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में मास्क लगाने को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, जानें- क्या आदेश दिया?

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 में 13 मेडिकल कॉलेज सक्रिय थे, वहीं आज हमारे पास 65 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं. यहां पढ़ाई भी हो रही है और दवाई भी मिल रही है.

UP News: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) भी काफी अलर्ट नजर आ रहे हैं. इसी के चलते ब्रजेश पाठक ने कहा कि आगरा वाले मामले में जीनोम सिक्वेनसिंग करवाई जा रही है. अस्पतालों में मास्क अनिवार्य किया गया है. कोविड से लड़ने के लिए मौजूदा संसाधनों की परख के लिए हम प्रदेश स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन भी कर रहे हैं.

इसी के साथ विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  विपक्ष डिरेल है और भ्रमित है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी थी. उनके शासन काल में भारत भ्रष्टाचारी देशों की सूची में अव्वल था. साथ ही बसपा-सपा जाति विशेष और परिवार की पार्टियाँ हैं. इन्हें जनता नकार चुकी है.

कोरोना को लेकर क्या है तैयारी?
कोरोना को लेकर चिकित्सा और शिक्षा विभाग ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं जो निम्न प्रकार हैं. उत्तर प्रदेश के 22 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम की शुरूआत  की गई है. इसी के साथ मेडिकल कॉलेजों में भीड़ कम होगी, जिससे मरीज नहीं भटकेंगे. साथ ही मरीज संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन कर दी जाएगी. मरीज ऑनलाइन ही  पंजीकरण, भर्ती, डिस्चार्ज, एंबुलेंस, खाना, दवाइयां, चिकित्सकों का विवरण और उपलब्धता समेत अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए मरीजों को प्ले स्टोर से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा ताकि अस्पताल में जाकर लाइनों में न लगना पड़े. साथ ही सभी तरह के शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे. 

इसके अलावा मरीज हेल्थ कार्ड खुद मोबाइल से निकाल सकेंगे. साथ ही हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध होने वाली सुविधाएं जैसे एंबुलेंस, बेड अलॉटमेंट, लिनेन, खाना आदि का रिकॉर्ड भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से दिया जाएगा. बता दें कि अब तक प्रदेश के 12 राज्य मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और विश्वविद्यालयों में यह व्यवस्था चल रही है. अब 22 और मेडिकल कॉलेजों मे इसकी शुरुआत कर दी गई है. बड़ी बात यह है कि अगले 2 साल में सभी मेडिकल कॉलेजों में इसे लागू करने का लक्ष्य
 रखा गया है. 

'कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार'
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा विभाग दोनों ही राउंड दि क्लॉक काम करने वाले महकमे हैं. उन्होंने बताया कि 2017 में 13 मेडिकल कॉलेज सक्रिय थे, वहीं आज हमारे पास 65 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं. यहां पढ़ाई भी हो रही है और दवाई भी मिल रही है. 

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब 14 जिले ऐसे हैं जहां मेडिकल कॉलेज नहीं है जिनके लिए काम किया जा रहै है. इसके अलावा कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल की जाएगी. साथ ही वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, कंसंट्रेटर, उपकरण सभी की जांच होगी. हम कोरोना के हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: यूपी में BJP को साथ मिलकर घेरेंगे अखिलेश-शिवपाल, चुनाव के लिए सपा ने तैयार किया बड़ा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget