एक्सप्लोरर

Badaun News: दलित शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला, समर्थन में उतरे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

Budaun News: बदायूं में दलित महिला अध्यापक के समर्थन में उतरे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस मामले में 16 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है.

Budaun News: यूपी के बदायूं (Badayun) में दलित महिला अध्यापक के समर्थन में उतरे भीम आर्मी (Bhim Army) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. महिला शिक्षक ने अपने साथ शिक्षक पर छेड़छाड़ के तहत एससी एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत मुकदमा करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता आज आरोपी संजीव शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने (Civil LInes Police Station) पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी दफ्तर (SSP Office) का घेराव करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी. 

महिला शिक्षिका ने लगाया छेड़खानी का आरोप

दरअसल सिविल लाइन थाने में कुछ दिन पहले एक महिला शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के शिक्षक नेता पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं. महिला शिक्षिका ने अपने सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए महानिदेशक शिक्षा विजय किरण आनंद को शिकायत की थी जिस पर महानिदेशक ने कार्रवाई करने के लिए बीएसए और पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा था. बावजूद इसके जब आरोपी संजीव शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भीम आर्मी भी उनके समर्थन में आ गई. 

शिक्षिका के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन

गुरुवार दोपहर को भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंच गए और एसएसपी दफ्तर की ओर जाने वाली सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे. मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद भी भीम आर्मी के कार्यकर्ता बापस जाने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में काफी बहस हुई और फिर पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने कलेक्ट्रेट चौराहे तक इन्हें दौड़ाकर पीटा. पुलिस ने इस मामले में 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया है. 

UP BJP Chief: भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, योगी सरकार में हैं मंत्री

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस मामले में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि 3 अगस्त को महिला शिक्षिका ने एससी एसटी एक्ट और छेड़खानी करने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी. जिसकी विवेचना सीओ सिटी द्वारा की जा रही थी. बरेली मंडल के भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने कई ट्वीट किए और कहा कि हम पुलिस ऑफिस में ताला लगा देंगे इसी बात को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस ऑफिस पहुंचने लगे. जिसके बाद इन पर हल्का बल प्रयोग किया है 16 लोगो की गिरफ्तारी हो गई है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget